इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 26 Oct 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

दिव्यांगों के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा

चर्चा में क्यों?

25 अक्तूबर, 2021 को हरियाणा वाणी एवं श्रवण नि:शक्तजन कल्याण सोसायटी, पंचकूला को दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तीकरण हेतु वर्ष 2021 के लिये सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में चुना गया है।

प्रमुख बिंदु

  • इसके साथ ही भारतीय सांकेतिक भाषा की शिक्षिका स्वाति जांगिड़, जो सितंबर 2019 से इस सोसायटी में कार्यरत् हैं, को आईएसएल में उनके उत्कृष्ट योगदान तथा अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये दिव्यांगता के साथ सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी/स्व-रोज़गार (बधिर/सुनने में कठिनाई) श्रेणी में चुना गया है।
  • गुरुग्राम केंद्र के पूर्व छात्र आकाश सिंह को भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप में उनकी उपलब्धियों के लिये दिव्यांगता के साथ सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी/स्व-रोज़गार (बधिर/सुनने में कठिनाई) श्रेणी में चुना गया है।
  • सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित में गतिविषयक दिव्यांगता, बहुदुरुपोषण दिव्यांगता, बौनापन, तेजाब हमला पीड़ित, कुष्ठ रोग उपचारित, प्रमस्तिष्क घात श्रेणी के तहत हिसार (हरियाणा) के प्यारेलाल को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
  • इन पुरस्कारों की घोषणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग) द्वारा की गई है। ये पुरस्कार विश्व दिव्यांग दिवस पर 3 दिसंबर, 2021 को दिल्ली में प्रदान किये जाएंगे।
  • उल्लेखनीय है कि दिव्यांगों के सशक्तीकरण प्रक्रिया में शामिल व्यक्तियों एवं संस्थाओं के समर्पित प्रयासों को सराहने के लिये और अन्य लोगों को इस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिये, सर्वाधिक कुशल/उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं, सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्ट प्रौद्योगिकीय नव उत्पाद और लागत प्रभावी प्रौद्योगिकी प्रदान करने के लिये पृथक् पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।
  • दिव्यांग व्यक्तियों के लिये बाधारहित परिवेश सृजित करने हेतु सरकारी क्षेत्र, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों और निजी उद्यमों को, दिव्यांगता पुनर्वास के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ ज़िला, राष्ट्रीय न्यास का सर्वश्रेष्ठ स्थानीय स्तर समिति और राष्ट्रीय दिव्यांग व्यक्ति वित्त एवं विकास निगम के सर्वश्रेष्ठ राज्य चेनलाइजिंग एजेंसी (एससीए) को भी पुरस्कार दिये जाते हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2