इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 23 Nov 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

सीजी कैंप पोर्टल

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक के पूर्व सीजी कैंप पोर्टल का उद्घाटन किया। यह पोर्टल राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मॉनिटरिंग का ऑनलाइन एडवांस प्लेटफॉर्म है।

प्रमुख बिंदु 

  • इस पोर्टल में मुख्य रूप से शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाज़ार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, सीजी ई डिस्ट्रिक्ट, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, नरवा-गरुवा- घुरवा-बाड़ी योजना की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी।  
  • सीजी कैंप पोर्टल के माध्यम से प्राथमिकता वाली योजनाओं की किसी भी ज़िले की विभिन्न समय अवधि की प्रगति, ज़िलों की प्रगति का तुलनात्मक आकलन किया जा सकता है। 
  • इससे एकीकृत डैशबोर्ड में वास्तविक समय पर राज्य की प्रमुख योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। इसके माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी का कार्य किया जाएगा।
  • आम जनता की शिकायतों के निराकरण के लिये जन-शिकायत पोर्टल तैयार किया गया है। जन-शिकायत पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। 
  • शिकायतों की जानकारी, निदान और मॉनिटरिंग के लिये ज़िलेवार, विभागवार जानकारी डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।

छत्तीसगढ़ Switch to English

बाल्को ने सीमेंट निर्माण के लिये पहली फ्लाई-ऐश रैक भेजी

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में भारत एल्युमिनियम कंपनी (बाल्को) ने कम कार्बन वाले सीमेंट के उत्पादन में सहायता के लिये एक सीमेंट निर्माता को फ्लाई-ऐश की अपनी पहली रैक भेजी। इसका उद्देश्य लाभकारी तरीके से शत-प्रतिशत फ्लाई-ऐश का उपयोग सुनिश्चित करना है।

प्रमुख बिंदु 

  • बाल्को के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और निदेशक अभिजीत पाति ने बताया कि कंपनी आसपास के कई सीमेंट निर्माताओं को फ्लाई-ऐश की आपूर्ति कर रही है, लेकिन रेलवे के माध्यम से यह पहला प्रेषण था।
  • कंपनी ने संयंत्र के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिये हरे कंक्रीट समाधान का उपयोग करने हेतु विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी), नागपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • इसके अलावा कंपनी ने फ्लाई-ऐश वाली सड़कों के निर्माण के लिये ‘भारतमाला प्रोजेक्ट’ के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के साथ भी साझेदारी की है।
  • पाति ने कहा कि फ्लाई-ऐश थर्मल पावर उत्पादन का एक बड़ा उपोत्पाद है, जो न केवल टिकाऊ निर्माण में मदद करेगा, बल्कि लंबे समय तथा पर्यावरणीय स्थिरता भी सुनिश्चित करेगा।

छत्तीसगढ़ Switch to English

गाय के गोबर से पेंट का निर्माण करेगा छत्तीसगढ़

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ में गाय के गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में गाय के गोबर से प्राकृतिक रंग के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिये एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में, कुमारप्पा नेशनल पेपर इंस्टीट्यूट (जयपुर), खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य गो सेवा आयोग ने गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण के संबंध में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के समझौते पर हस्ताक्षर किये। 
  • उन्होंने कहा कि इसके तहत प्रतिदिन 500 लीटर प्राकृतिक पेंट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में सालाना 37.50 लाख लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन होने की उम्मीद है। अनुमानित कमाई हर साल करीब 45 करोड़ रुपए होगी। 
  • वर्तमान में प्राकृतिक पेंट की कीमत जीएसटी को छोड़कर 120 रुपए प्रति लीटर है।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोठानों में 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट और अन्य उत्पादों का उपयोग बिजली पैदा करने में किया जा रहा है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2