प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 22 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

GIFLIF ड्राइव इन म्यूजिक फेस्टिवल को मिला WOW अवार्ड एशिया 2022

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2022 को मध्य प्रदेश पर्यटन के GIFLIF ड्राइव इन म्यूजिक फेस्टिवल को प्रतिष्ठित WOW अवार्ड एशिया 2022 के गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • GIFLIF ड्राइव इन म्यूजिक फेस्टिवल को बेस्ट कोविड सेफ्टी इवेंट ऑफ द ईयर श्रेणी में यह अवार्ड दिया गया।
  • यह अवार्ड जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में WOW अवार्ड एशिया 2022 के 13वें संस्करण समारोह में प्रदान किया गया है।
  • प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश पर्यटन का यह नवाचार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। यह अवार्ड हमें दर्शकों और पर्यटकों के लिये और अधिक नवाचार करने के लिये प्रेरित करेगा।
  • प्रमुख सचिव ने बताया कि कोविड-19 के समय में यह भारत का पहला ड्राइव-इन म्यूजिक फेस्टिवल था, जिसमें कोविड-19 के सभी मानदंडों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया था।
  • एमपी टूरिज्म, मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी और व्हाइट वॉल्स मीडिया द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग रखते हुए GIFLIF संस्था के सहयोग से यह फेस्टिवल आयोजित किया गया।
  • कॉमेडी और म्यूजिक फेस्ट, द ग्रेट इंडियन फिल्म एंड लिटरेचर फेस्टिवल (GIFLIF) 26 और 27 मार्च, 2022 को एमपीटी डीडीएक्स ड्राइव-इन-सिनेमा में हुआ था। देश के सुप्रसिद्ध कलाकार और म्यूजिक बैंड बॉम्बे बंदूक, बल्ली मारन, चार हज़ारी और अग्नि ने फेस्टिवल में अपनी प्रस्तुतियाँ दी थीं।
  • गौरतलब है कि WOW अवार्ड एक्सपेरिमेंटल मार्केटिंग, MICE, LIVE एंटरटेनमेंट और वेडिंग इंडस्ट्री में एशिया का सबसे बड़ा बिज़नेस और रिकॉग्निशन प्लेटफार्म है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2