दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 16 Mar 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा ने लॉन्च किया ‘भू-मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट

चर्चा में क्यों?

हरियाणा सरकार ने ‘भू-मित्र’ (Bhu-Mitra) नामक एक व्हाट्सएप-आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है, जो नागरिकों को भूमि और राजस्व से संबंधित सेवाओं तक 24×7 पहुँच प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को नागरिकों के लिये अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाना है।

मुख्य बिंदु:

  • भू-मित्र चैटबॉट: राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 'भू-मित्र' व्हाट्सएप चैटबॉट पेश किया गया है, ताकि नागरिक व्हाट्सएप पर एक सरल 'कन्वर्सेशनल इंटरफेस' (संवादात्मक माध्यम) के ज़रिये भूमि और राजस्व सेवाओं का लाभ उठा सकें।
    • यह चैटबॉट चौबीसों घंटे (24×7) सहायता प्रदान करता है, जिससे लोग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने या जटिल ऑनलाइन पोर्टल्स पर जाने के बजाय सीधे अपने स्मार्टफोन पर सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं।
  • मुख्य राजस्व सेवाएँ: चैटबॉट के माध्यम से नागरिक चार प्रमुख सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं—जमाबंदी की प्रति (भूमि स्वामित्व और खेती के अभिलेख), इंतकाल की प्रति (स्वामित्व में परिवर्तन), मुआवज़ा पंजीकरण और दस्तावेज़/रजिस्ट्री पंजीकरण में सहायता
    • इसके अलावा, चैटबॉट के माध्यम से विलेख टोकन जनरेशन, भूमि सीमांकन का अनुरोध, राजस्व संबंधी शिकायतों का पंजीकरण और शिकायतों की स्थिति की रियल-टाइम ट्रैकिंग भी की जा सकती है।
  • भाषा की सुलभता: यह प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे पूरे राज्य के नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण उपयोगकर्त्ताओं के लिये इसे समझना और उपयोग करना आसान हो गया है।
  • सुशासन: इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक देरी को कम करना, सरकारी कार्यालयों में लोगों के भौतिक दौरों को सीमित करना और भूमि संबंधी प्रशासन में पारदर्शिता तथा दक्षता बढ़ाना है।
    • यह चैटबॉट राजस्व विभाग के व्यापक डिजिटल सुधारों का हिस्सा है। इसमें पेपरलेस रजिस्ट्री सिस्टम और अन्य ऑनलाइन भूमि सेवाएँ भी शामिल हैं, ताकि एक पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा सके।

और पढ़ें: आपदा प्रबंधन, नागरिक-केंद्रित शासन


close
Share Page
images-2
images-2