छत्तीसगढ़
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 छत्तीसगढ़ में
- 11 Mar 2026
- 15 min read
चर्चा में क्यों?
भारत सरकार ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) 2026 के पहले संस्करण की घोषणा की है, जिसकी मेज़बानी छत्तीसगढ़ करेगा। इसका उद्देश्य पूरे देश में जनजातीय युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है।
मुख्य बिंदु:
- परिचय: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जनजातीय खिलाड़ियों की भागीदारी को बढ़ावा देना और भारत के जनजातीय क्षेत्रों में खेल विकास को सुदृढ़ करना है।
- स्थान: इसका पहला संस्करण छत्तीसगढ़ में तीन शहरों—रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित किया जाएगा।
- इन खेलों में सात पदक प्रतियोगिताएँ शामिल होंगी: एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, आर्चरी, स्विमिंग और रेसलिंग।
- इसके अतिरिक्त मल्लखंब और कबड्डी को प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) खेलों के रूप में शामिल किया जाएगा।
- भागीदारी: भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी इसमें भाग लेने की संभावना है, जिससे जनजातीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिये एक राष्ट्रीय मंच मिलेगा।
- आयोजन: इस कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय ओलंपिक संघ, विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों और छत्तीसगढ़ राज्य आयोजन समिति के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा।
- मैस्कॉट: इन खेलों का आधिकारिक मैस्कॉट ‘मोरवीर’ है, जो भारत के जनजातीय समुदायों के साहस और गौरव का प्रतीक है।
- खेलो इंडिया योजना: ट्राइबल गेम्स खेलो इंडिया योजना का हिस्सा हैं, जो एक प्रमुख केंद्रीय क्षेत्र योजना है और जिसका उद्देश्य खेलों में व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देना तथा पूरे भारत में खेल उत्कृष्टता का विकास करना है।
- महत्त्व: इस पहल का उद्देश्य जनजातीय समुदायों में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें प्रोत्साहित करना, खेलों में समावेशिता को बढ़ावा देना तथा जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ना है।
|
और पढ़ें: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) |