दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

भारत में चीतों की संख्या 50 के पार

  • 11 Mar 2026
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

भारत की महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चीता पहल ने 9 मार्च, 2026 को एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, जब देश में चीतों की कुल संख्या 50 के पार पहुँच गई। यह उपलब्धि मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ द्वारा पाँच नए शावकों को जन्म देने के बाद प्राप्त हुई।

मुख्य बिंदु:

  • नए शावक: नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’, जो तीसरी बार माँ बनी है, ने पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया।
  • वर्तमान संख्या: इस जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है।
  • भारत में जन्मे शावक: भारतीय भूमि पर जन्म लेने वाले चीता शावकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।
  • प्रजनन उपलब्धि: यह प्रोजेक्ट की शुरुआत के बाद से भारत में चीतों के 10वें सफल शावकों के जन्म (लिटर) को दर्शाता है।
  • हालिया स्थानांतरण: इस संख्या में 28 फरवरी, 2026 को बोत्सवाना से लाए गए 9 चीतों (6 मादा, 3 नर) को भी शामिल किया गया है।
  • महत्त्व: चीता को एक प्रमुख प्रजाति के रूप में पुनः स्थापित करने से उपेक्षित घासभूमि और अर्द्ध-शुष्क पारिस्थितिक तंत्रों के पुनर्स्थापन में सहायता मिलती है।
    • जैव विविधता संरक्षण: यह पहल अफ्रीका के बाहर एक सुरक्षित संख्या स्थापित करके वैश्विक चीता संरक्षण प्रयासों को भी सुदृढ़ करती है।
  • प्रोजेक्ट चीता: इसे भारत सरकार द्वारा 17 सितंबर, 2022 को आधिकारिक रूप से शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत में चीतों को पुनः स्थापित करना है। भारत में चीतों को अधिक शिकार और आवास हानि के कारण 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था।

और पढ़ें: प्रोजेक्ट चीता, कुनो राष्ट्रीय उद्यान

close
Share Page
images-2
images-2