ध्यान दें:



उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Aug 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना

चर्चा में क्यों?

19 अगस्त, 2022 को उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया को बताया कि विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के 8 से 14 साल तक के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना’का शुभारंभ किया जाएगा। बच्चों को 1500 रुपए खेल छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी।

प्रमुख बिंदु

  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह बात देहरादून में अपने शासकीय आवास पर आगामी 29 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श व समीक्षा बैठक के बाद कही।
  • मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान योजना’लॉन्च करेंगे।
  • राज्यभर के करीब चार हज़ार खिलाड़ियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत हर ज़िले के 150 बालक और इतनी ही बालिकाओं को हर महीने 1500 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। चयनित लाभार्थियों को तीन महीने की प्रोत्साहन राशि के चेक एक साथ मिलेंगे।

close
Share Page
images-2
images-2