ध्यान दें:



मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 17 Oct 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश खनन सम्मेलन, 2024

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में मध्य प्रदेश में खनन सम्मेलन, 2024 का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य खनन एवं ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करना था। इस सम्मेलन में सतत् प्रथाओं और तकनीकी उन्नति पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य बिंदु 

  • सम्मेलन (कॉन्क्लेव) का उद्देश्य:
    • इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश में खनन, तेल, गैस और संबंधित उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देना है।
    • सतत् खनन प्रणालियों, नियामक ढाँचे और कुशल संसाधन उपयोग के लिये उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • रणनीतिक एवं तकनीकी चर्चाएँ:
    • विषयों में कोयला, ऊर्जा, चूना पत्थर, सीमेंट और खनिज लाभकारीकरण शामिल हैं
    • खदान परिचालन के लिये ड्रोन समाधान और खनिज प्रसंस्करण में नवाचार जैसी नई प्रौद्योगिकियों पर प्रकाश डाला गया।
  • मध्य प्रदेश की खनिज संपदा:
    • यह राज्य कोयला, चूना पत्थर और हीरे जैसे खनिजों से समृद्ध है।
    • मध्य प्रदेश में भारत के 90% हीरा भंडार मौजूद हैं, जो इसे हीरा व्यापार का केंद्र बनाता है, जहाँ  विकास के लिये पाँच ब्लॉक चिह्नित किये गए हैं।


close
Share Page
images-2
images-2