इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Nov 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

यूएस और मध्य प्रदेश के बीच सहयोग की संभावनाएँ

चर्चा में क्यों?

14 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से यूएस के कॉन्सुलेट जनरल (महा वाणिज्य दूत) मिचेल हेंकी ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश और यूएस के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की व्यापक संभावनाएँ हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने यूएस के कॉन्सुलेट जनरल मिचेल हेंकी को जनवरी में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिये भी आमंत्रित किया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और यूएस के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की व्यापक संभावनाएँ हैं। द्विपक्षीय व्यापार और निवेश की प्राथमिकताओं पर कार्य के लिये यह बैठक महत्त्वपूर्ण है।
  • गत तीन वर्ष में मध्य प्रदेश से यूएस में होने वाले निर्यात में वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 में 05 बिलियन यूएस डॉलर का निर्यात हुआ, वहीं यह आँकड़ा वर्ष 2020-21 में बढ़ कर 1.28 और वर्ष 2021-22 में बढ़ कर 1.43 बिलियन यूएस डॉलर हो गया है। मुख्य रूप से जो उत्पाद मध्य प्रदेश से यूएस निर्यात होते हैं, उनमें बासमती चावल, दवाइयाँ, सूती वस्त्र, खाद्य तेल आदि शामिल हैं।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश के रूप में मध्य प्रदेश की केंद्रीय और आदर्श भूमिका है। देश के करीब 60 प्रतिशत भू-भाग को मध्य प्रदेश से आसानी से कवर किया जा सकता है। राज्य सरकार द्वारा निवेशकों से नियमित संवाद होता है।
  • यूएस एवं मध्य प्रदेश की उन्नत विनिर्माण, रिन्यूएबल एनर्जी, मशीनरी इक्विपमेंट्स, ऑटोमोबाइल, फार्मा और चिकित्सा उपकरण क्षेत्रों में साझेदारी है। इसे यूएस एवं मध्य प्रदेश की सरकारी संस्था एमपीआईडीसी और यूएसटीडीए के मध्य एमओयू कर और आगे ले जाया जा सकता है।
  • प्रदेश में कृषि विकास, उद्यानिकी और खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में बहुत अच्छा आधार स्थापित है। मध्य प्रदेश, भारत में गेहूँ का सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। इस क्षेत्र में भी यूएस के साथ साझेदारी कर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कर निवेश की संभावनाएँ तलाशी जा रही हैं।
  • कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, नवाचार और अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेन्सेस, इन्क्यूबेशन सेंटर और कॉमन फेसिलिटी सेंटर को यूएस कंपनियों के साथ साझेदारी कर स्थापित करने के प्रयास हैं। प्रदेश में स्मार्ट सिटी विकास में साझेदारी एवं नवाचार के नवीन अवसर खोजने का कार्य भी प्राथमिकता में शामिल है।
  • मध्य प्रदेश इन्फ्रा-स्ट्रक्चर (सड़क), वित्तीय और नवकरणीय क्षेत्रों में अधिक निवेश के लिये प्रयासरत् है। प्रदेश में चयनित ओडीओपी उत्पादों को अमेरिका में विपणन के अवसर प्रदान करने की संभावनाएँ विद्यमान हैं। ‘स्टार्ट योर बिज़नेस इन थर्टी डेज़’की व्यवस्था का लाभ उद्यमियों को मिल रहा है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश, देश का हृदय प्रदेश है। स्वच्छता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में सबसे आगे है। नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में रीवा ज़िले में स्थापित ‘रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्रोजेक्ट’एक प्रमुख परियोजना है, जिसकी लागत 4 हज़ार 500 करोड़ रुपए और क्षमता 750 मेगावाट है।
  • उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर में सौर ऊर्जा से संचालित फ्लोटिंग संयंत्र की स्थापना की पहल की गई है। भविष्य में बरगी और गांधी सागर जलाशय पर भी ऐसे संयंत्र लगाने का विचार है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2