ध्यान दें:



बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 15 Feb 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

बिहार विधानसभा का डिजिटलीकरण

चर्चा में क्यों?

14 फरवरी, 2022 को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा के डिजिटलीकरण के संदर्भ में बताया कि पहली बार 18 फरवरी को विधायकों के निजी सचिवों को इस संदर्भ में विधानसभा की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • विधानसभा में एक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिसके माध्यम से सभी अधिकारी व कर्मियों को डिजिटली साक्षर बनाया जाएगा।
  • विधानसभा में डिजिटल संग्रहालय का भी निर्माण किया जाएगा।
  • गौरतलब है कि विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में 17 फरवरी को प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे। इस कार्यक्रम का विषय ‘लोकतंत्र की यात्रा में विधायकों का उन्मुखीकरण व उत्तरदायित्व’ है।

close
Share Page
images-2
images-2