दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 12 Nov 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

सूखाताल झील

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सूखाताल झील में चल रहे सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों के संबंध में नैनीताल ज़िला विकास प्राधिकरण से रिपोर्ट मांगी है।

मुख्य बिंदु

  • झील के बारे में:
    • यह एक मीठे पानी की झील है, जो नैनीताल नगर से लगभग 1.5 किमी दूर स्थित है और अपने वेटलैंड स्वरूप के कारण नैनी झील को जल आपूर्ति करती है।
    • यह झील वर्ष के केवल तीन महीने पानी से लबालब भरी रहती है और शेष समय में सूख जाती है, यही कारण है कि इसे सूखाताल कहा जाता है।
      • इस झील को पूर्व में खुदरिया ताल के नाम से जाना जाता था, क्योंकि झील का सारा पानी नैनीताल झील के सबसे बाहरी क्षेत्र में प्रवाहित कर दिया जाता था।
    • वर्ष 1841 में पीटर बैरन द्वारा नैनीताल की खोज के समय झील में अधिकांश समय पानी भरा रहता था और सर्दियों में इसमें आइस स्केटिंग भी की जाती थी।
    • वर्ष 1992 के बाद झील के आसपास के अत्यधिक निर्माण और जलवायु परिवर्तन के कारण यह अधिकांश समय शुष्क रहती है।
    • वर्तमान में झील का सौंदर्यीकरण न केवल पर्यटक आकर्षण बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि इसके पारिस्थितिकी संरक्षण को भी सुदृढ़ करेगा

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

भारत की पहली MWh-स्केल वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (VRFB)

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने ग्रेटर नोएडा में भारत की पहली MWh-स्केल वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (VRFB) का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • बैटरी के बारे में: 
    • 3 MWh क्षमता वाली वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (VRFB) का विकास राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी अनुसंधान गठबंधन (NETRA) द्वारा किया गया है।
    • इसका उद्देश्य बड़े स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण और ग्रिड स्थिरता के लिये दीर्घावधि ऊर्जा भंडारण (LDES) प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करना है।
  • विशेषताएँ:
    • यह बैटरी विभिन्न ऑक्सीकरण अवस्थाओं में वैनेडियम आयनों का उपयोग कर विद्युत ऊर्जा का कुशल भंडारण और निर्वहन करती है।
    • यह प्रणाली लिथियम-आयन बैटरियों की तुलना में दीर्घ परिचालन आयु और उत्कृष्ट मापनीयता प्रदान करती है।
    • इसमें प्रयुक्त गैर-ज्वलनशील इलेक्ट्रोलाइट्स इसे बड़े स्तर पर ऊर्जा भंडारण अनुप्रयोगों के लिये अत्यंत सुरक्षित बनाते हैं।
    • यह ग्रिड-स्तरीय नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण, माइक्रोग्रिड संचालन तथा पीक-लोड प्रबंधन के लिये उपयुक्त है।
    • VRFB को सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे अक्षय स्रोतों के ग्रिड एकीकरण हेतु एक स्थायी और विश्वसनीय विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

close
Share Page
images-2
images-2