राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
भारत की पहली MWh-स्केल वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (VRFB)
- 12 Nov 2025
- 9 min read
चर्चा में क्यों?
केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने ग्रेटर नोएडा में भारत की पहली MWh-स्केल वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (VRFB) का उद्घाटन किया।
मुख्य बिंदु
- बैटरी के बारे में:
- 3 MWh क्षमता वाली वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (VRFB) का विकास राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी अनुसंधान गठबंधन (NETRA) द्वारा किया गया है।
- इसका उद्देश्य बड़े स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण और ग्रिड स्थिरता के लिये दीर्घावधि ऊर्जा भंडारण (LDES) प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करना है।
- विशेषताएँ:
- यह बैटरी विभिन्न ऑक्सीकरण अवस्थाओं में वैनेडियम आयनों का उपयोग कर विद्युत ऊर्जा का कुशल भंडारण और निर्वहन करती है।
- यह प्रणाली लिथियम-आयन बैटरियों की तुलना में दीर्घ परिचालन आयु और उत्कृष्ट मापनीयता प्रदान करती है।
- इसमें प्रयुक्त गैर-ज्वलनशील इलेक्ट्रोलाइट्स इसे बड़े स्तर पर ऊर्जा भंडारण अनुप्रयोगों के लिये अत्यंत सुरक्षित बनाते हैं।
- यह ग्रिड-स्तरीय नवीकरणीय ऊर्जा भंडारण, माइक्रोग्रिड संचालन तथा पीक-लोड प्रबंधन के लिये उपयुक्त है।
- VRFB को सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे अक्षय स्रोतों के ग्रिड एकीकरण हेतु एक स्थायी और विश्वसनीय विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।