दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

देवहा नदी

  • 12 Nov 2025
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत ज़िले में देवहा नदी को गंभीर प्रदूषण से बचाने के लिये तत्काल कार्रवाई करने हेतु राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के समक्ष याचिका दायर की गई है।

मुख्य बिंदु

  • देवहा नदी के बारे में:
    • देवहा नदी, जिसे देवभूति गंगा के नाम से भी जाना जाता है, गंगा नदी से भी प्राचीन मानी जाती है। 
    • यह नदी उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र से निकलती है और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत ज़िले की ओर बहती है। 
    • इसकी सहायक नदी खकरा पीलीभीत के बाहरी क्षेत्र में ब्रह्मचारी घाट पर देवहा में मिलती है। 
    • अंततः यह नदी फर्रुखाबाद के पास गंगा नदी में मिल जाती है।
  • याचिका के बारे में:
    • याचिका में उल्लेख किया गया है कि पीलीभीत शहर के नौ नाले सीधे देवहा नदी में अशुद्ध सीवेज का निर्वहन कर रहे हैं।  इस कारण नदी की जल गुणवत्ता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र का क्षरण हो रहा है।
    •  सीवेज की सफाई के लिये बायोरिमेडिएशन तकनीक पर आधारित एक प्रस्ताव  एक वर्ष पूर्व प्रस्तुत किया गया था, किंतु प्रस्ताव का अनुमोदन अभी तक लंबित है, जिससे समस्या का त्वरित समाधान नहीं हो पाया है।
close
Share Page
images-2
images-2