दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2025

  • 11 Nov 2025
  • 10 min read

चर्चा में क्यों? 

11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया, जो स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री तथा देश की आधुनिक शिक्षा प्रणाली के प्रमुख वास्तुकार मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की 137वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया।

मुख्य बिंदु

  • राष्ट्रीय शिक्षा दिवस:
    • यह दिवस प्रतिवर्ष 11 नवंबर को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (1888–1958) की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। 
    • इस दिवस की घोषणा सर्वप्रथम वर्ष 2008 में तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) द्वारा की गई थी।
  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद: 
    • उनका जन्म 11 नवंबर, 1888 को मक्का में हुआ था और बाद में वे कलकत्ता (कोलकाता) में बस गए, जहाँ वे एक प्रमुख विद्वान तथा राष्ट्रवादी के रूप में उभरे। 
    • उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री (1947–1958) के रूप में कार्य किया और वैज्ञानिक, तकनीकी तथा सांस्कृतिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिये महत्त्वपूर्ण सुधार किये।
    • वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के साथ-साथ साहित्य अकादमी, ललित कला अकादमी तथा संगीत नाटक अकादमी जैसी सांस्कृतिक संस्थाओं की स्थापना में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे।
    • उनके महान योगदान को देखते हुए उन्हें वर्ष 1992 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
close
Share Page
images-2
images-2