ध्यान दें:



छत्तीसगढ़ स्टेट पी.सी.एस.

  • 13 Apr 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

नये कलेवर में वेब मीडिया ‘सीजीवालडॉटकॉम’का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

12 अप्रैल, 2023 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में नये कलेवर में वेब मीडिया ‘सीजीवालडॉटकॉम’ का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सीजीवाल लंबे समय से छत्तीसगढ़ के समाचारों को आम जनता तक पहुँचा रहा है। उन्होंने कहा कि सीजीवाल समाचार भी है, विचार भी है और संवाद भी, अब यह एक नए कलेवर में जनता के सामने आ रहा है।
  • सीजीवाल के प्रमुख संपादक रुद्र अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 2014 से संचालित वेब मीडिया सीजीवालडॉटकॉम एक भरोसेमंद प्लेटफार्म है, जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित खबरें लगातार प्रसारित की जा रही हैं।
  • अब इस वेब मीडिया को आकर्षक पेज के साथ एक बार फिर नया कलेवर दिया गया है, जिससे अधिक तेजी से खबरें पाठकों तक पहुँच सकेंगी।
  • नए कलेवर में पाठकों को विभिन्न क्षेत्रों की खबरें अलग-अलग कैटेगरी में सुविधाजनक ढंग से मिल सकेंगी।


close
Share Page
images-2
images-2