इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 12 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

‘आओ एक आंगनबाड़ी गोद लें’

चर्चा में क्यों?

11 जनवरी, 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ‘आओ एक आंगनबाड़ी गोद लें’का संदेश पूरे प्रदेश में प्रसारित करने के निर्देश दिये।

प्रमुख बिंदु 

  • उन्होंने कहा वे भी भोपाल में एक आंगनबाड़ी गोद लेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को अच्छा कार्य करने के लिये प्रेरित करें। इसके साथ ही घोषणा की कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को अनुग्रह राशि दी जाएगी। 
  • उन्होंने कहा कि बाल-विकास और बाल-संरक्षण एवं महिला सशक्तीकरण के लिये बेहतर ढंग से कार्य करें। आंगनबाड़ी सेवाएँ एवं पोषण अभियान में अच्छा कार्य हो।
  • उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में जन्म के समय लिंगानुपात 956 है, जो भारत के लिंगानुपात 929 से अधिक है। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली लक्ष्मी छात्रवृत्ति का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। लाडली लक्ष्मी 2.0 पोर्टल का विकास एवं उन्नयन करें तथा चाइल्ड बजटिंग पर योजना बनाकर गंभीरता से कार्य हो।
  • बाल देख-रेख संस्थाओं में निवासरत बच्चों का परिवारों में पुनर्वास करने की पहल हो। बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिये पूरी मदद करें। क्षमता के अनुसार बच्चों को आगे बढ़ाएँ। पढ़ाई की अच्छी सुविधाएँ दी जाएँ।

मध्य प्रदेश Switch to English

ट्राइबल म्यूजियम को विश्व-स्तरीय बनाने की घोषणा

चर्चा में क्यों?

11 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में संस्कृति विभाग की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान घोषणा की कि ट्राइबल म्यूजियम को विश्व-स्तरीय बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। 

प्रमुख बिंदु

  • म्यूजियम में पर्यटक आकर रुकें और देखें, इस तरह की व्यवस्था करें। इसी प्रकार मानव संग्रहालय को पुनर्जीवित करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु वहाँ भी पर्यटकों के ठहरने का प्रस्ताव तैयार कर भेजें।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकारेश्वर में आचार्य शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना और लेज़र-शो का कार्य प्रथम चरण में पूर्ण किया जाएगा। वेदांत पीठ की स्थापना देश और दुनिया में अद्भुत होगी।
  • इंदौर में लाल बाग पैलेस का मूल स्वरूप बरकरार रखते हुए उसे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटोहॉल) की तरह विकसित करने के निर्देश भी दिये।
  • मुख्यमंत्री ने शिव की प्रतिमाओं के अभिप्राय पर केंद्रित पुस्तक ‘महादेव’और परमवीर चक्र विजेताओं पर आधारित ब्रोशर का विमोचन किया।
  • बैठक में बताया गया कि ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’के लिये भारत सरकार की वेबसाइट पर भी समानांतर रूप से मध्य प्रदेश की प्रमुख गतिविधियाँ उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति पर आधारित संग्रहालयों के निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है। इसमें जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से भारिया जनजाति का छिंदवाड़ा, बैगा का डिंडोरी और सहरिया जनजाति का श्योपुर में संग्रहालय बनाया जाना अपेक्षित है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow