ध्यान दें:



हरियाणा स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Aug 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा में कर्मचारियों के लिये मानव संसाधन विकास विभाग

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा में ‘मानव संसाधन विकास विभाग’ (Human Resource Development Department) गठित करने का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • प्रदेश में पहली बार ‘मानव संसाधन विकास विभाग’ गठित किया जा रहा है, जो कर्मचारियों की भर्ती से लेकर तबादलों, प्रतिनियुक्ति, सेवा नियमों में बदलाव और भ्रष्टाचार के मामलों सहित कर्मचारियों से जुडे़ सभी मामले देखेगा।
  • मानव संसाधन विकास विभाग हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के साथ ही ग्रुप A, B, C और D के सभी अफसर-कर्मचारियों पर एकीकृत प्रशासनिक नियंत्रण सुनिश्चित करेगा।

close
Share Page
images-2
images-2