दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 03 Jun 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

मध्य प्रदेश पर्यटन की 12 यूनिट्स ने जीता ट्रिप एडवाइजर्स ट्रेवलर्स च्वाइस का अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

चर्चा में क्यों?

1 जून, 2023 को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि विश्व विख्यात पर्यटक मार्गदर्शी संस्था ‘ट्रिप एडवाइजर’U.S. (यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका) के ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड-2023 में मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की 12 इकाइयों ने ट्रिप एडवाइजर्स एनुअल ट्रैवलर्स च्वाइस अवार्ड जीता है।

प्रमुख बिंदु

  • प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पलाश रेसीडेंसी भोपाल, बघीरा जंगल रिसॉर्ट मोचा, बायसन रिसॉर्ट मढ़ई, कलचुरी रेसीडेंसी जबलपुर, रॉक एंड मनोर पचमढ़ी, चंपक बंगलो पचमढ़ी, ग्लेन व्यू पचमढ़ी, होटल अमलतास पचमढ़ी, शीशमहल ओरछा, व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज बांधवगढ़ एवं तानसेन रेसीडेंसी ग्वालियर को अवॉर्ड मिला है।
  • वहीं मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की ओरछा स्थित इकाई बेतवा रिट्रीट ने संस्था का ‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’अवार्ड 2023 जीता है।
  • विदित है कि ‘ट्रिप एडवाइजर’कंपनी संपूर्ण विश्व में विभिन्न स्थानों पर गए पर्यटकों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मूल्यांकन कर हर वर्ष यह अवार्ड प्रदान करती है।
  • पर्यटकों की ओर से दुनियाभर के होटल, रेस्तरां और दूसरे स्थानों को दी हुई रेटिंग के आधार पर ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड के लिये चुना जाता है। दुनिया भर के पर्यटक हर साल इसमें भाग लेते हैं और अपनी पसंद के आधार पर वोटिंग करते हैं।
  • हर कैटेगरी में दुनिया के चुनिंदा 25 शहरों, पर्यटन स्थलों और होटल्स रेस्टोरेंट की सूची बनाकर प्रत्येक श्रेणी में अवार्ड की घोषणा की जाती है।
  • उल्लेखनीय है कि निगम की समस्त इकाईयों में पर्यटकों के ठहरने के लिये पूर्णत: सुसज्जित अतिथि कक्षों, खान-पान, मनोरंजन गतिविधियाँ और आरामदायक स्टे की सुविधाएँ दी जाती है।
  • पश्चिमी देशों विशेष कर फ्राँस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, स्कॉटलैंड आदि के पर्यटक विश्व के किसी भी देश में पर्यटन पर जाने के लिये उक्त संस्था द्वारा चिन्हित स्थानों, पूर्ण संरक्षित रात्रि विश्राम एवं खान-पान की दर, मात्रा एवं गुणवत्ता को विश्वास सहित प्राथमिकता देते हैं।


मध्य प्रदेश Switch to English

एक ज़िला-एक उत्पाद योजना की मॉनीटरिंग के लिये समिति गठित

चर्चा में क्यों?

1 जून, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक ज़िला-एक उत्पाद एवं मूल्य संवर्धन योजना की मॉनीटरिंग के लिये कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित की गई है।

प्रमुख बिंदु

  • समिति के अन्य सदस्यों में अपर सचिव एवं प्रमुख सचिव उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, अपर मुख्य सचिव वित्त, प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी बोर्ड), संचालक कृषि अभियांत्रिकी को शामिल किया गया है।
  • समिति के सदस्य सचिव संचालक किसान-कल्याण तथा कृषि विकास होंगे।
  • ज़िला स्तर पर एक ज़िला-एक उत्पाद योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय समिति गठित होगी।
  • समिति के सदस्य सचिव उप संचालक किसान-कल्याण तथा कृषि विकास होंगे।
  • अन्य सदस्यों में परियोजना संचालक (आत्मा), महाप्रबंधक ज़िला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सहायक कृषि यंत्री और ज़िला मुख्यालय स्तर पर सचिव मंडी समिति को शामिल किया गया है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2