इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश पर्यटन की 12 यूनिट्स ने जीता ट्रिप एडवाइजर्स ट्रेवलर्स च्वाइस का अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

  • 03 Jun 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

1 जून, 2023 को मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि विश्व विख्यात पर्यटक मार्गदर्शी संस्था ‘ट्रिप एडवाइजर’U.S. (यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका) के ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड-2023 में मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की 12 इकाइयों ने ट्रिप एडवाइजर्स एनुअल ट्रैवलर्स च्वाइस अवार्ड जीता है।

प्रमुख बिंदु

  • प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पलाश रेसीडेंसी भोपाल, बघीरा जंगल रिसॉर्ट मोचा, बायसन रिसॉर्ट मढ़ई, कलचुरी रेसीडेंसी जबलपुर, रॉक एंड मनोर पचमढ़ी, चंपक बंगलो पचमढ़ी, ग्लेन व्यू पचमढ़ी, होटल अमलतास पचमढ़ी, शीशमहल ओरछा, व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज बांधवगढ़ एवं तानसेन रेसीडेंसी ग्वालियर को अवॉर्ड मिला है।
  • वहीं मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की ओरछा स्थित इकाई बेतवा रिट्रीट ने संस्था का ‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’अवार्ड 2023 जीता है।
  • विदित है कि ‘ट्रिप एडवाइजर’कंपनी संपूर्ण विश्व में विभिन्न स्थानों पर गए पर्यटकों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मूल्यांकन कर हर वर्ष यह अवार्ड प्रदान करती है।
  • पर्यटकों की ओर से दुनियाभर के होटल, रेस्तरां और दूसरे स्थानों को दी हुई रेटिंग के आधार पर ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड के लिये चुना जाता है। दुनिया भर के पर्यटक हर साल इसमें भाग लेते हैं और अपनी पसंद के आधार पर वोटिंग करते हैं।
  • हर कैटेगरी में दुनिया के चुनिंदा 25 शहरों, पर्यटन स्थलों और होटल्स रेस्टोरेंट की सूची बनाकर प्रत्येक श्रेणी में अवार्ड की घोषणा की जाती है।
  • उल्लेखनीय है कि निगम की समस्त इकाईयों में पर्यटकों के ठहरने के लिये पूर्णत: सुसज्जित अतिथि कक्षों, खान-पान, मनोरंजन गतिविधियाँ और आरामदायक स्टे की सुविधाएँ दी जाती है।
  • पश्चिमी देशों विशेष कर फ्राँस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, स्कॉटलैंड आदि के पर्यटक विश्व के किसी भी देश में पर्यटन पर जाने के लिये उक्त संस्था द्वारा चिन्हित स्थानों, पूर्ण संरक्षित रात्रि विश्राम एवं खान-पान की दर, मात्रा एवं गुणवत्ता को विश्वास सहित प्राथमिकता देते हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2