ध्यान दें:



छत्तीसगढ़ स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Aug 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
पीसीएस Switch to English

रायपुर नगर निगम

चर्चा में क्यों?

हाल ही में छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में प्रदेश के 13 नगर निगमों में रायपुर नगर निगम बिजली, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जलापूर्ति की समस्याओं के समाधान करने में प्रदेश भर में प्रथम रहा।

प्रमुख बिंदु

  • निगम ने 1 जून से 31 जुलाई तक दर्ज़ शिकायतों के निराकरण करने के मामले में लंबी छलांग लगाते हुए खुद को ‘D’ से ‘A’ ग्रेड में पदोन्नत किया है।
  • वार्डवासियों की किसी भी समस्या को सुलझाने के लिये निगम मुख्यालय में निदान-1100 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिसमें लोग अपनी समस्याओं को बताकर उनका समाधान प्राप्त करते हैं।
  • निगम ने 78.25 फीसद शिकायतों का त्वरित निवारण, 19.47 फीसद शिकायतों का थोड़ा विलंब से निवारण किया जबकि तीन फीसद मामले लंबित रहे।

close
Share Page
images-2
images-2