दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ़ स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Jan 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

पनडुब्बी रोधी युद्धपोत 'अंजदीप'

चर्चा  में क्यों?

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित तीसरा पनडुब्बी-रोधी शैलो वाटर युद्धपोत (ASW–SWC) ‘अंजदीप’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

मुख्य बिंदु 

  • अंजदीप के बारे में: 
    • इस पोत को चेन्नई स्थित INS अड्यार में भारतीय नौसेना को सुपुर्द किया गया। 
    • इसका डिज़ाइन और निर्माण स्वदेशी रूप से गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता द्वारा एल एंड टी शिपयार्ड, कट्टुपल्ली के सहयोग से किया गया है।
  • तकनीकी क्षमताएँ
    • यह युद्धपोत हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी पनडुब्बी-रोधी रॉकेट प्रणाली तथा शैलो वाटर के लिये उपयुक्त सोनार सिस्टम से सुसज्जित है। 
    • इसे विशेष रूप से उथले समुद्री क्षेत्रों में संचालन तथा पानी के नीचे मौजूद खतरों का प्रभावी पता लगाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
  • प्रणोदन प्रणाली
    • लगभग 77 मीटर लंबाई वाला यह पोत वाटरजेट प्रणोदन प्रणाली से संचालित होने वाले सबसे बड़े भारतीय नौसैनिक युद्धपोतों में शामिल है।
  • सामरिक महत्त्व
    • यह पोत तटीय निगरानी और समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करता है। इससे तटीय क्षेत्र में भारत की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं को मज़बूती मिलती है।
  • स्वदेशीकरण का पक्ष
    • यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप घरेलू रक्षा विनिर्माण क्षमता में हो रही निरंतर वृद्धि और स्वदेशी प्रौद्योगिकी के सफल उपयोग को प्रतिबिंबित करती है।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

भारत में पहली 3D फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी

चर्चा में क्यों?

भारतीय सेना अस्पताल, दिल्ली कैंट द्वारा iStent के साथ भारत की पहली 3D फ्लेक्स एक्वियस एंजियोग्राफी का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया है, जो ग्लूकोमा के निदान और उपचार के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करती है।

मुख्य बिंदु

  • प्रयुक्त प्रौद्योगिकी
    • यह प्रक्रिया स्टैंड-माउंटेड स्पेक्ट्रालिस प्रणाली तथा 3D ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप का उपयोग करते हुए सम्पन्न की गई, जिससे सटीक इमेजिंग और न्यूनतम इनवेसिव ग्लूकोमा सर्जरी संभव हो सकी।
  • iStent डिवाइस
    • यह ग्लूकोमा रोगियों में आँख के जलीय द्रव के बहिर्वाह को सुगम बनाने तथा अंतःनेत्र दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रत्यारोपित किया जाने वाला एक सूक्ष्म चिकित्सकीय उपकरण है।
  • महत्त्व
    • इस उन्नत तकनीक से नेत्र शल्य चिकित्सा में सटीकता, सुरक्षा और उपचार परिणामों में उल्लेखनीय सुधार होता है।
  • ग्लूकोमा
    • यह नेत्र विकारों का एक समूह है, जिसमें अत्यधिक अंतःनेत्र दबाव के कारण ऑप्टिक तंत्रिका को क्षति पहुँचती है और समय पर उपचार न होने पर दृष्टि हानि का जोखिम बढ़ जाता है।

close
Share Page
images-2
images-2