दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिये UPI-आधारित क्रेडिट लाइन लॉन्च की

  • 26 Mar 2026
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों के लिये UPI के माध्यम से क्रेडिट लाइन पर ओवरड्राफ्ट सुविधा शुरू की है, जिससे डिजिटल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने हेतु ऐसा फीचर शुरू करने वाला यह भारत का पहला बैंक बन गया है।

मुख्य बिंदु:

  • परिचय: यह पहल पात्र लाभार्थियों (महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों) को, जिनके पास प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) खाते हैं, डिजिटल माध्यम से ₹5,000 तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा प्राप्त करने में सक्षम बनाती है।
    • यह पहल राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI), भारतीय बैंक संघ (IBA) और दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के सहयोग से शुरू की गई है।
  • उद्देश्य: इस सुविधा का लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं के लिये औपचारिक ऋण तक पहुँच बढ़ाना, वित्तीय समावेशन को मज़बूत करना और महिला नेतृत्व वाले आर्थिक सशक्तीकरण को सहायता प्रदान करना है।
  • लाभ: यह महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) के सदस्यों को तत्काल डिजिटल ऋण तक पहुँच प्रदान करता है, जिससे वित्तीय समावेशन, UPI के माध्यम से आसान लेन-देन और छोटी वित्तीय ज़रूरतों के लिये सहायता सुनिश्चित होती है।
  • नीति के साथ सामंजस्य: यह पहल डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) और DAY-NRLM जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुरूप है।

और पढ़ें: PMJDY, DAY-NRLM, डिजिटल इंडिया, UPI, NPCI, SHG

close
Share Page
images-2
images-2