- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 93
-
विश्व के अन्य देशों के समान वैश्विक महामारी COVID-19 के कारण वर्ष 2020 में भारत की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का विश्लेषण करते हुए इस समस्या के समाधान में सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों का मूल्यांकन कीजिये।
02 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
‘वर्तमान वैश्वीकरण एवं संचार क्रांति के युग में परिवर्तित होते युद्ध के स्वरूप में मुख्य चुनौती बाहरी दुश्मन न होकर नागरिक समाज में छिपे अदृश्य दुश्मन हैं।’ टिप्पणी करें।
13 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
‘पूर्वोत्तर राज्यों के क्षेत्रीय/जातीय तनावों के इतिहास को ध्यान में रखते हुए हाल ही में हुआ ब्रू शरणार्थी समझौता बेहतर प्रयास है।’ कथन के संदर्भ में ब्रू-मिज़ो संघर्ष के कारणों की चर्चा करते हुए ब्रू शरणार्थी समझौते के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालें।
31 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
देश में ‘समग्र राष्ट्रीय सुरक्षा नीति’ के अभाव में आंतरिक सुरक्षा के प्रति नियोजित नीति अपनाने में अवरोध उत्पन्न होते हैं। भारत में इसकी आवश्यकता के संदर्भ में कथन का परीक्षण कीजिये।
08 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
पूर्वोत्तर भारत अक्सर आंतरिक तनावों के कारण चर्चा में रहता है, ‘एक ओर इसका कारण नृजातीय विविधता को माना जाता है तो दूसरी ओर स्वयं की भारत से अलगाव की भावना को।’ कथन को स्पष्ट करते हुए, इस स्थिति में सुधार हेतु अपेक्षित उपायों की चर्चा कीजिये।
06 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
जबकि यह सच है कि सशस्त्र संघर्षों में से कई के साथ भारत सरकार की बातचीत हुई है या शांति समझौते के माध्यम से वे समाप्त हो गए हैं; पर यह भी सच है कि पूर्वोत्तर भारत की शांति और विकास में अनेक चुनौतियाँ विद्यमान हैं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
25 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
एक समय विश्व के साथ अधिक सक्रिय रूप से संलग्न होने के लिये एक मंच के रूप में पहचाना जाने वाला सोशल मीडिया पिछले कुछ समय से समाज के लिये आंतरिक सुरक्षा का खतरा बन रहा है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
18 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
आतंकी वित्त को आतंकवाद के जीवन रक्त के रूप में परिभाषित किया गया है। आतंकी वित्तपोषण को रोकने के लिये भारत सरकार ने क्या कदम उठाए हैं? आतंकी वित्तपोषण से निपटने में कौन-सी चुनौतियाँ हैं? (250 शब्द)
06 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
पिछले कुछ वर्षों में, वामपंथी अतिवाद (एलडब्ल्यूई) ने स्वयं को भारत के लिये सबसे प्रमुख आंतरिक सुरक्षा चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया है। सरकारों द्वारा किये गए विभिन्न उपायों के बावजूद एलडब्ल्यूई इतने वर्षों तक किस प्रकार कायम रहा है? वे उपाय सुझाइये जो एलडब्ल्यूई प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति ला सकते हैं। (250 शब्द)
29 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भीड़ हिंसा भारत में एक गंभीर समस्या के रूप में उभर रही है। उपयुक्त उदाहरण देते हुए, ऐसी हिंसा के कारणों और परिणामों का विश्लेषण कीजिये। भीड़ हिंसा को रोकने के लिये उपाय भी सुझाइये। (250 शब्द)
23 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद को ख़त्म करने के लिये किये जा रहे प्रयास किस स्तर तक सफ़ल हुए हैं, टिप्पणी कीजिये।
10 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
पिछले कुछ वर्षों में, वामपंथी अतिवाद (एलडब्ल्यूई) ने स्वयं को भारत के लिये सबसे प्रमुख आंतरिक सुरक्षा चुनौती के रूप में प्रस्तुत किया है। सरकारों द्वारा किये गए विभिन्न उपायों के बावजूद एलडब्ल्यूई इतने वर्षों तक किस प्रकार कायम रहा है? वे उपाय सुझाइये जो एलडब्ल्यूई प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति ला सकते हैं। (250 शब्द)
21 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन नियम सभी देशों को उनके भू-भाग के आकाशीय क्षेत्र (एयरस्पेस) पर पूर्ण और अनन्य प्रभुता प्रदान करते हैं। आप आकाशीय ‘क्षेत्र’ से क्या समझते हैं? इस आकशीय क्षेत्र के ऊपर के आकाश के लिये इन नियमों के क्या निहितार्थ हैं? इससे उत्पन्न् चुनौतियों पर चर्चा कीजिये और खतरों पर नियंत्रण पाने के तरीके सुझाइये। (250 शब्द)
13 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
अफ्स्पा (AFSPA) पर चर्चा करते हुए इसके मुख्य प्रावधानों और संबंधित विवादों पर प्रकाश डालें। साथ ही अनुच्छेद 371 के प्रावधानों पर भी चर्चा करें।
01 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
‘‘बहुधार्मिक व बहुजातीय समाज के रूप में भारत की विविध प्रकृति, पड़ोस में दिख रहे अतिवाद के संघात के प्रति निरापद नहीं है।’’ ऐसे वातावरण के प्रतिकार के लिये अपनाई जाने वाली रणनीतियों की विवेचना कीजिये।
28 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
‘‘विभिन्न अलगाववादी गुटों की समय-समय पर अनेक परस्पर विरोधी भूमिकाओं की वज़ह से उत्तर-पूर्वी राज्यों में अशांति बनी रहती है।'' उक्त कथन के कारणों को स्पष्ट करते हुए उत्तर-पूर्व क्षेत्र में उग्रवाद और उसके विदेशी संबंधों की चर्चा करें।
15 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 244, अनुसूचित व आदिवासी क्षेत्रों के प्रशासन से संबंधित है। इसकी पाँचवीं सूची का क्रियान्वयन न हो पाने से वामपंथी पक्ष के चरमपंथ पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण कीजिये।
10 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
गैर-राज्य अभिकर्त्ताओं द्वारा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का विध्वंसकारी गतिविधियों हेतु प्रयोग सुरक्षा के लिये एक वृहद् चिंता का विषय है। हाल ही में इनका दुष्प्रयोग किस प्रकार हुआ? उपर्युक्त खतरे को नियंत्रित करने के लिये प्रभावकारी सुझाव बताएँ।
08 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
ऑपरेशन ऑल आउट क्या है? इसके बारे में चर्चा करते हुए बताएँ कि यह अपने उद्देश्यों में किस हद तक सफल रहा?
01 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
‘‘पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद एक प्रतिस्पर्द्धात्मक उद्योग के रूप में उभर रहा है।’’ उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिये।
30 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
नक्सलवाद का नया रूप शहरी नक्सलवाद पुराने स्वरूप से ज्यादा खतरनाक और नुकसानदेह है। कथन के संदर्भ में शहरी नक्सलवाद को स्पष्ट करते हुए इसके विभिन्न आयामों पर चर्चा करें।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
उत्तर-पूर्व भारत के राज्य न केवल आंतरिक विकास अपितु भारत के विदेशी संबंधों के निर्धारण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, परंतु विकास की कमी ने न केवल इन राज्यों में अशांति एवं विद्रोह को जन्म दिया है बल्कि यहाँ के निवासियों को भावनात्मक तौर पर भी अलग कर दिया है। परीक्षण करें।
10 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
सुरक्षा की दृष्टि से मनुष्य हमेशा से समूह में रहना पसंद करता है लेकिन वर्तमान में इन समूहों ने ही उसकी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। इस कथन के संदर्भ में भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाओं के कारणों एवं समाधान के उपायों का विश्लेषण करें।
28 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारतीय सीमा की सुरक्षा और संप्रभुता में सीमा सुरक्षा बल की भूमिका की चर्चा करें।
05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
पिछले कुछ वर्षों में भारत की सीमाओं पर सुरक्षा संबंधी नई चुनौतियाँ उभरकर सामने आई हैं। इनके कारणों एवं इनसे निपटने के उपायों की चर्चा करें।
12 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
पुलिस व्यवस्था से संबंधित वर्तमान मुद्दों को रेखांकित करें। अनुत्पादक पुलिस बनाने से उत्पन्न चिंताओं को बताएँ।
19 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत के समक्ष पारंपरिक भू-राजनीतिक खतरों से लेकर परोक्ष युद्ध के प्रसार के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के खतरे भी मौजूद हैं। इस कथन पर चर्चा करते हुए इन चुनौतियों से निपटने के उपाय बताएँ।
14 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
क्या आप मानते हैं कि भारत में वामपंथी उग्रवाद कमोबेश रूप से अब एक राष्ट्रीय समस्या नहीं है, क्योंकि उग्रवाद संबंधी घटनाओं में महत्त्वपूर्ण गिरावट हुई है? इसे पूरी तरह समाप्त करने के कुछ उपाय सुझाएँ।
20 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
समुद्री सुरक्षा भारतीय सुरक्षा रणनीति में कुछ हद तक एक उपेक्षित विषय रहा है। इससे संबंधित चुनौतियाँ कौन-सी हैं? भारत की समुद्री सुरक्षा रणनीति के महत्त्वपूर्ण अवयवों पर चर्चा करें।
18 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अलगाववाद, नक्सलवाद और उग्रवाद की घटनाएँ होती रहती हैं जिनमें भारतीय युवाओं का उपयोग भारत के ही खिलाफ किया जाता है। भारत सरकार उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं पर केंद्रित क्या प्रयास कर रही है जिससे कि युवाओं को दिग्भ्रमित होने से रोका जा सके?
04 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा