- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
-
प्रश्न :
श्री सौरभ सिंह एक ज़िले के ज़िलाधिकारी हैं, जहाँ वर्तमान में कक्षा 12 की राज्य बोर्ड परीक्षाएँ चल रही हैं। इस ज़िले में परीक्षा में कदाचार (जैसे नकल, प्रतिरूपण और संगठित प्रश्नपत्र लीक) का इतिहास रहा है। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिये श्री सिंह ने कड़े उपाय लागू किये हैं जैसे- CCTV कैमरों की स्थापना, फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती और नकल-रोधी कानूनों का सख्ती से पालन।
एक ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड कुछ छात्रों को अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ता है। उनमें एक मेधावी छात्रा भी शामिल है, जो आर्थिक रूप से कमज़ोर पृष्ठभूमि से है और गाँव में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा उच्च शिक्षा की आकांक्षा के लिये जानी जाती है। पूछताछ करने पर वह भावुक होकर बताती है कि वह परिवार के अत्यधिक दबाव में थी, क्योंकि उसकी छात्रवृत्ति और भविष्य उसकी परीक्षा के परिणाम पर निर्भर हैं। वह स्वीकार करती है कि उसने तनाव में आकर गलती की।
इसी बीच, स्थानीय रिपोर्ट्स बताती हैं कि अन्य परीक्षा केंद्रों पर अभी भी संगठित नकल गिरोह सक्रिय हैं, जिनमें पर्यवेक्षकों और स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों की मिलीभगत शामिल है। नागरिक समाज और मीडिया प्रशासन की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए हुए हैं—वे कड़ी कार्रवाई की सराहना करते हैं, साथ ही कमज़ोर छात्रों पर ‘अत्यधिक दंड’ के संभावित प्रभाव को लेकर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं।
कुछ स्थानीय नेता अनौपचारिक रूप से श्री सिंह से इस विशेष मामले में नरमी बरतने का अनुरोध करते हैं, यह तर्क देते हुए कि कठोर दंड से छात्रा का भविष्य बर्बाद हो सकता है। दूसरी ओर, शिक्षा अधिकारी इस तर्क पर ज़ोर देते हैं कि किसी भी प्रकार की छूट से निवारक प्रभाव कमज़ोर होगा और गलत संदेश जाएगा।
श्री सिंह को ऐसा निर्णय लेना है जो परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखे, न्याय सुनिश्चित करे और विधि के शासन से समझौता किये बिना संवेदनशीलता भी प्रदर्शित करे।
प्रश्न
27 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
1. इस मामले में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे निहित हैं?
2. श्री सिंह के सामने कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक के गुण-दोष का मूल्यांकन कीजिये।
3. श्री सिंह के लिये सबसे उपयुक्त कार्यवाही क्या होनी चाहिये? अपने उत्तर को नैतिक मूल्यों और प्रशासनिक दायित्व के संदर्भ में उचित ठहराएँ।प्रश्न का उत्तर जल्द ही प्रकाशित होगा।
To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.
Print