- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
-
प्रश्न :
डॉ. नेहा कपूर, जो एक चिकित्सा पेशेवर से ज़िला मजिस्ट्रेट बनी हैं, एक अर्ध-शहरी ज़िले में तैनात हैं, जहाँ हाल ही में एक अत्यधिक संक्रामक श्वसन रोग का अचानक प्रकोप हुआ है। कुछ ही दिनों में सरकारी अस्पताल मरीजों से भर गए हैं, ICU बेड की भारी कमी हो गई है और ऑक्सीजन सिलेंडर तथा जीवनरक्षक दवाओं की तीव्र कमी उत्पन्न हो गई है।
ज़िला प्रशासन को राज्य सरकार से ऑक्सीजन और महत्त्वपूर्ण दवाओं की एक आपातकालीन खेप प्राप्त होती है, लेकिन यह आपूर्ति वास्तविक मांग से काफी कम है। स्थानीय स्तर पर कार्यरत डॉक्टर डॉ. कपूर को बताते हैं कि उन्हें यह तय करने के लिये कठिन निर्णय लेने पड़ रहे हैं कि किन मरीजों को उपचार दिया जाएँ और प्राय: वे उन मरीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं जिनके बचने की संभावना अधिक है।
इस बीच, स्थानीय अभिकर्त्ताओं और धनी नागरिकों सहित प्रभावशाली लोग प्रशासन पर अपने परिवार तथा परिचितों के लिये बेड व ऑक्सीजन की आपूर्ति आरक्षित करने का दबाव बनाने लगते हैं। कुछ निजी अस्पतालों पर आवश्यक दवाओं का भंडारण (जमाखोरी) करने और मरीजों से अधिक शुल्क वसूलने के आरोप भी लगते हैं।
दूसरी ओर, अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मी अत्यधिक थक चुके हैं और उनका मनोबल गिर गया है। वे त्रायज (मरीजों की प्राथमिकता तय करने) के लिये स्पष्ट दिशा-निर्देश और जीवन-मृत्यु से जुड़े निर्णयों के कारण होने वाले कानूनी या राजनीतिक प्रतिकूल प्रभावों से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
मीडिया कवरेज भी तीव्र हो गई है, जो मरीजों की पीड़ा के साथ-साथ कथित प्रशासनिक कमियों को उजागर कर रही है। जनाक्रोश बढ़ रहा है और यह धारणा बनती जा रही है कि स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच असमान होती जा रही है।
डॉ. कपूर को सीमित चिकित्सा संसाधनों के आवंटन, निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के नियमन तथा अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की सुरक्षा के संबंध में त्वरित निर्णय लेने हैं, साथ ही निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोक विश्वास को सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।
प्रश्न
20 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
1. इस मामले में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
2. डॉ. कपूर के पास कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक के गुण और दोषों का मूल्यांकन कीजिये।
3. डॉ. कपूर के लिये सबसे नैतिक कार्यवाही क्या होनी चाहिये? उत्तर का औचित्य जन-स्वास्थ्य नैतिकता और प्रशासनिक उत्तरदायित्व के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत कीजिये।प्रश्न का उत्तर जल्द ही प्रकाशित होगा।
To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.
Print