इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    आचरण संहिता से आप क्या समझते हैं? भारत की बदलती प्रशासनिक संरचना में इसकी उपयोगिता को स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)

    23 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • आचरण संहिता का संक्षिप्त वर्णन कीजिये।
    • भारत की बदलती प्रशासनिक अवसंरचना में इसकी उपयोगिता को बताइये।
    • उचित निष्कर्ष दीजिये।

    आचरण संहिता अर्थ का सार्वजनिक अधिकारियों के लिये अपने कर्त्तव्यों को पूरा करने के लिये सामान्य नियम हैं जो कि उनके व्यवहारों या निर्णयों का मार्गदर्शन करते हैं। यह लोक सेवकों के लिये निर्धारित सामाजिक व्यवहारों, नियमों एवं उत्तरदायित्वों के समूह को संदर्भित करता है। यह सही निर्णय लेने, विशेष रूप से ऐसे मामलों में जहाँ वे लोक हित को बनाए रखने हेतु सशंकित होते हैं, में एक प्रमुख उपकरण है। यह लोक सेवकों के कुछ विशेष व्यवहारों, जैसे- हितों के संघर्ष, रिश्वत तथा अनुचित कृत्यों आदि को रोकने हेतु परिकल्पित एक व्यापक रूपरेखा है।

    यह कर्मचारियों के लिये क्या करें व क्या न करें हेतु निर्देशित करती है। कई बार इसे नैतिक संहिता के पूरक के रूप में देखा जाता है। यह सामान्यत: विधायी या प्रशासनिक मूल्यों पर आधारित संवैधानिक सम्मेलनों के अनुरूप होती है इसलिये इसे नियमित तौर पर अद्यतित किये जाने की आवश्यकता होती है। सार्वजनिक अधिकारियों के लिये आचरण संहिता को वर्ष 2003 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संकल्प संख्या 58/4 द्वारा बनाया गया है। भारत में सिविल सेवकों में नैतिक मानदंडों को निर्धारित करने के लिये निम्नलिखित नियम विद्यमान हैं-

    • केंद्रीय सेवा (आचरण) नियम, 1964
    • अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968
    • अखिल भारतीय सेवा (आचरण) संशोधन नियम, 2014

    भारत की बदलती प्रशासनिक अवसंरचना में आचरण संहिता की भूमिका

    आधुनिक लोकतांत्रिक संरचना में समय के साथ सरकार की भूमिका का उद्विकास हो रहा है। वर्तमान समय में सरकार ‘अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार’ के दृष्टिकोण की तरफ बढ़ रही है। इस आदर्श की प्राप्ति अधिक सक्षम लोक अधिकारियों की आवश्यकता होती है जो कि आचरण संहिता से निर्देशित होकर आम जनता तक सेवाओं का कुशल एवं प्रभावी वितरण सुनिश्चित करते हैं।

    इस प्रकार सार्वजनिक अधिकारियों के लिये दिशानिर्देशों के रूप में आचरण संहिता की उपयोगिता को निम्नलिखित रूप में समझा जा सकता है-

    • आचरण संहिता इस संभावना को बढ़ा देती है कि सरकारी कर्मचारी लोक हित में काम करेंगे एवं अनुचित व्यवहारों से बचेंगे।
    • यह सिविल सेवकों को अपने व्यक्तिगत लाभों से प्रेरित होकर कार्य करने तथा पद का दुरुपयोग करने से रोकती है।
    • यह प्रमुख सरकारी मामलों पर गोपनीयता बनाए रखने तथा निजी हितों पर सार्वजनिक हितों को तरजीह देने में सहायता करती है।
    • यह अधिकारियों को व्यावसायिकता के उच्च स्तर को बनाए रखने, कर्त्तव्यों का पालन करने तथा संवैधानिक सर्वोच्चता बनाए रखने में सहायता करती है।
    • यह लोक सेवाओं में सत्यनिष्ठा बनाए रखने तथा निष्पक्ष एवं भेदभाव रहित होकर कार्य करने के लिये लोक सेवकों का मार्गदर्शन करती है।

    इस प्रकार देखा जाए तो आचरण संहिता लोक सेवकों की व्यावसायिक सीमाओं को निर्धारित कर आम जनता के लिये समर्पण से कार्य करने हेतु प्रेरित करती है जो कि लोक सेवकों में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता तथा वस्तुनिष्ठता आदि गुणों का विकास करती है और सरकारी संगठनों व लोक सेवकों की विश्वसनीयता में वृद्धि करती है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow