दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    किसी व्यक्ति के व्यवहार को निर्धारित करने में समाज की क्या भूमिका होती है? चर्चा कीजिये।

    30 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    दृष्टिकोण

    • सामाजिक प्रभाव शब्द को संक्षेप में परिभाषित करके उत्तर की शुरुआत कीजिये।
    • किसी व्यक्ति के व्यवहार को आकार देने में सामाज की भूमिका की विवेचना कीजिये।
    • उपयुक्त निष्कर्ष लिखिये।

    परिचय

    सामाजिक प्रभाव वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्ति अपनी राय को अनुकूलित करते हैं, अपने विश्वासों को संशोधित करते हैं या अन्य लोगों के साथ सामाजिक अंतःक्रिया के परिणामस्वरूप अपने व्यवहार को बदलते हैं।

    यह कई रूप लेता है और इसे सामाजिककरण, साथियों के दबाव, आज्ञाकारिता, नेतृत्त्व, अनुनय और विपणन के रूप में देखा जा सकता है।

    किसी व्यक्ति के व्यवहार को आकार देने में समाज की प्रभाव की भूमिका:

    • अनुरूपता: अनुरूपता का अर्थ है जब लोग अपने व्यवहार, दृष्टिकोण, भावनाओं और/या विश्वासों को एक समूह के मानदंडों के अनुरूप समायोजित करते हैं।
    • स्व-संगठित घटना: हमारे दृढ़ता से परस्पर जुड़े समाज में सामाजिक प्रभाव कई स्व-संगठित घटनाओं में एक प्रमुख भूमिका निभाता है जैसे कि सांस्कृतिक बाज़ारों में भीड़ लगाना, विचारों और नवाचारों का प्रसार करना और भय का प्रवर्धन करना।
    • व्यवहारिक अर्थशास्त्र का आधार: व्यवहारिक अर्थशास्त्र इस आधार पर काम करता है कि व्यक्तिगत रूप से लोगों की मदद करने और लोगों की व्यापक संख्या पर सकारात्मक प्रभाव डालने हेतु व्यक्तियों के व्यवहार को उनकी स्वतंत्रता को सीमित किये बिना प्रभावित किया जा सकता है।
    • अनुनय: अनुनय प्रतीकात्मक प्रक्रिया है जिसमें संचारक अन्य लोगों को उनके दृष्टिकोण या व्यवहार को बदलने के लिये एक संदेश के प्रसारण के माध्यम से समझाने का प्रयास करते हैं।
    • सहकर्मी दबाव: यह आपको सहानुभूति विकसित करने, नकारात्मक और सकारात्मक विचारों और कार्यों दोनों को विकसित करने, विभिन्न संस्कृतियों का अनुभव करने में मदद कर सकता है।

    निष्कर्ष

    मनुष्य सामाजिक प्राणी है और इस प्रकार उसकी पसंद सामाजिक संबंधों, व्यक्तिगत संबंधों और भौतिक वातावरण के अनुसार होती है तथा ये सभी अन्य लोगों द्वारा प्रभावित होते हैं।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow