इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    कृषि में स्पीड ब्रीडिंग तकनीक से आप क्या समझते हैं? इसके अनुप्रयोगों का उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)

    14 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था

    उत्तर :

    प्रश्न विच्छेद

    ♦ कृषि में स्पीड ब्रीडिंग तकनीक को बताना है।

    हल करने का दृष्टिकोण

    ♦ कृषि में ब्रीडिंग तकनीक को स्पष्ट करें।

    ♦ हाल में इसकी चर्चा के कारणों को बताते हुए इसके अनुप्रयोगों का उल्लेख करें

    अंत में निष्कर्ष लिखें।


    कृषि में स्पीड ब्रीडिंग तकनीक से तात्पर्य ग्लास हाउस में नियंत्रित जलवायिक दशाओं में फसलों के उत्पादन से है। सर्वप्रथम नासा के वैज्ञानिकों ने इस तकनीक का इस्तेमाल अंतरिक्ष में गेहूँ उगाने के लिये किया था। इसके तहत गेहूँ पर लगातार प्रकाश का प्रयोग किया गया था और उसकी ब्रीडिंग क्षमता बढ़ गई थी।

    • हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्त्ताओं ने स्पीड तकनीक के माध्यम से पृथ्वी पर कम समय में अनाज उगाने में सफलता पाई है। इस तकनीक द्वारा डीएस फराडे नामक गेहूँ की प्रजाति को विकसित किया गया।
    • यद्यपि स्पीड ब्रीडिंग तकनीक अभी अपनी प्रायोगिकशाला अवस्था में है लेकिन इसके व्यापक अनुप्रयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जैसे-इस तकनीक का प्रयोग वर्टिकल फार्मिंग सिस्टम में किया जा सकता है।
    • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2050 तक वर्तमान से 80 फीसदी अनाज की आवश्यकता होगी। ऐसे में यह तकनीक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में काफी सहायक होगी।
    • बागवानी कृषि में इस तकनीक के प्रयोग से फल एवं सब्जी उत्पादन में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।
    • उद्योग क्षेत्र में भी इस तकनीक के अनुप्रयोग की व्यापक संभावना है। इसके माध्यम से फसलों की नई किस्मों या संकर किस्मों का विकास किया जा सकता है।
    • इस तकनीक का प्रयोग गेहूँ से इतर अन्य फसलों के उत्पादन में किया जा सकता है, विशेषकर रबी फसलों, जैसे-जौ, चना एवं तिलहन आदि।

    वस्तुत: आने वाले समय में बढ़ती आबादी कृषि के घटते क्षेत्र एवं ग्लोबल वार्मिंग आदि कारणों से खाद्य संकट का खतरा बढ़ने की संभावना है, ऐसी में स्पीड ब्रीडिंग तकनीक दुनिया के लिये वरदान साबित हो सकती है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow