हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम क्या है? इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि इसकी सफलता सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार ने क्या-क्या प्रयास किये हैं?

    31 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था

    उत्तर :

    स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और स्वास्थ्य शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिये आयुष मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया एक कार्यक्रम है। इसे स्वस्थ भारत अभियान की तर्ज़ पर ही प्रारंभ किया गया है, किंतु इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस परंपरागत स्वास्थ्य सेवाओं पर है। केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद, केंद्रीय यूनानी औषधि अनुसंधान परिषद, केंद्रीय होमियोपैथी अनुसंधान परिषद तथा केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद इस कार्यक्रम के लिये कार्यान्वयन संस्थाएँ हैं।

    कार्यक्रम का उद्देश्य

    1. ‘स्वास्थ्य रक्षण’ OPDs, ‘स्वास्थ्य परीक्षण कैंप’ और स्वास्थ्य/स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन।
    2. घरेलू परिवेश और पर्यावरण स्वच्छता के बारे में जागरूकता का प्रसार।
    3. गोद ली गई कॉलोनियों/गाँवों को चिकित्सा/आकस्मिक सहायता प्रदान करना।
    4. जनांकिकीय सूचनाओं, भोजन की आदतों, स्वच्छता की स्थिति, मौसम और जीवनशैली इत्यादि से जुड़ी जानकारियों, रोगों की व्यापकता/प्रचार और रोगों से जुड़ी घटनाओं से उनके संबंध का दस्तावेज़ीकरण करना।
    5. स्वास्थ्य स्थिति का आकलन तथा स्वास्थ्य सेवाओं में आयुर्वेद के पश्य-अपश्य सिद्धांत का प्रचार करना।

    इस कार्यक्रम के लिय अब तक किये गए प्रयास

    • IEC सामग्री (Information, Education and Communication) का विकास, अंग्रेज़ी और 7 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में किया गया है। रैलियों, नुक्कड़-नाटकों आदि के माध्यम से जागरूकता का प्रचार किया जाता है।
    • प्रत्येक गाँव में साप्ताहिक आधार पर ‘स्वास्थ्य रक्षण’ OPDs' और ‘स्वास्थ्य परिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है।
    • चिह्नित गाँवों में सर्वेक्षण किया गया जिसके आधार पर प्रचलित रोगों की पहचान की गई। व्यक्तिगत स्वास्थ्य जाँच भी की गई।

    भारत की परंपरागत चिकित्सा प्रणालियाँ अत्यंत समृद्ध हैं जिनका स्वास्थ्य रक्षण और रोग निवारण में उपयोग करना एक सराहनीय कदम है। देश के नागरिकों को वैज्ञानिक आधार पर आयुष चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने से गैर-संक्रामक बीमारियों से होने वाली मौतों की संख्या को कम करने में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
एसएमएस अलर्ट
Share Page
× Snow