कुल प्रश्नों की संख्या : 1
-
आप एक ऐसे ज़िले के ज़िला मजिस्ट्रेट (DM) हैं, जहाँ एक प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर स्थित है। प्रतिवर्ष एक निश्चित महीने में ‘महायात्रा’ (महान तीर्थयात्रा) का आयोजन होता है, जिसमें पूरे देश से लगभग 10 लाख श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय अर्थव्यवस्था इस एक माह चलने वाले आयोजन पर अत्यधिक निर्भर है, क्योंकि दुकानदारों, होटल संचालकों और परिवहन सेवाओं से जुड़े लोगों की वार्षिक आय का लगभग 70% इसी अवधि में अर्जित होता है।
यात्रा के आरंभ होने से दो सप्ताह पहले पड़ोसी राज्य में एक नए और अत्यधिक संक्रामक वायरस के प्रकार का प्रकोप फैल जाता है। यद्यपि इसकी मृत्यु दर कम है, लेकिन संक्रमण की गति बहुत तीव्र है और यह बुजुर्गों में गंभीर श्वसन कष्ट उत्पन्न करता है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक सघन जनसमूह संक्रमण के तीव्र प्रसार का कारण बन सकती है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता पर गंभीर दबाव पड़ने की आशंका है।
आपके ज़िले में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण और अस्थिर बनी हुई है:
धार्मिक अभिकर्त्ता: मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि यह यात्रा 200 वर्षों से निरंतर चली आ रही है और इसे रोकना अपशकुन माना जाएगा।
आर्थिक हितधारक: स्थानीय व्यापारियों के संघ ने चेतावनी दी है कि यदि यात्रा रद्द की जाती है, तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होंगे, क्योंकि उन्होंने इस मौसम की उम्मीद में बड़े ऋण लिये हैं।
आप विचार-विमर्श कर ही रहे होते हैं कि तभी एक रिपोर्ट आती है, जिसमें बताया जाता है कि आपके ज़िले में वायरस के 5 मामले पहले ही सामने आ चुके हैं। यदि यात्रा पूर्ण पैमाने पर संपन्न होती है, तो आशंका है कि कुछ ही दिनों में ज़िला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ जाएगा। दूसरी ओर, यदि आप इसे रद्द करते हैं, तो कानून-व्यवस्था बिगड़ने और स्थानीय लोगों के लिये आर्थिक तबाही का खतरा उत्पन्न हो सकता है।
प्रश्न:
1. इस मामले में निहित नैतिक मुद्दों और दुविधाओं की पहचान कीजिये।
सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. दी गई स्थिति में आपके पास कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक विकल्प के गुण और दोषों पर चर्चा कीजिये।
3. इस स्थिति में आप कौन-सा मार्ग अपनाएँगे? अपने निर्णय को नैतिक सिद्धांतों के आधार पर स्पष्ट कीजिये।