इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 27 जनवरी, 2022

  • 27 Jan 2022
  • 3 min read

असम वैभव पुरस्कार 

हाल ही में असम सरकार द्वारा देश के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक श्री रतन टाटा को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम वैभव पुरस्कार’ (Assam Baibhav Award) प्रदान किया गया है। यह असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा “असम दिवस” ​ के अवसर पर घोषित किया गया था। इस पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता अपने पूरे जीवन में सरकारी खर्च पर चिकित्सा उपचार का लाभ प्राप्त कर सकता है। पुरस्कार के ऊपर जापी की एक छवि बनी हुई होती है तथा होलोंग पेड़ के पत्ते पर “असम वैभव” शब्द असमिया लिपि में अंकित होता है। रतन टाटा देश के एक जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं। वर्ष 2008 में उन्हें पद्म विभूषण और वर्ष 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

 स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल

हाल ही में भारतीय मसाला बोर्ड (Spice Board of India) द्वारा स्पाइस एक्सचेंज पोर्टल (Spice Xchange India) लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल वैश्विक स्तर पर भारतीय मसाला निर्यातकों और खरीदारों के मध्य एक मीटिंग पॉइंट के रूप में कार्य करेगा जो देश में अपनी तरह का पहला प्लेटफाॅर्म है। इस प्लेटफाॅर्म को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है। इस  पोर्टल में खरीदारों व विक्रेताओं को जोड़ने के लिये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है। यह मसाला निर्यात बढ़ाने के सरकारी प्रयासों में मूल्यवर्द्धन को बढ़ावा देगा। स्पाइस बोर्ड की स्थापना स्पाइसेस बोर्ड एक्ट, 1986 के तहत की गई थी। यह बोर्ड वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कार्य करता है। भारत के कुल बागवानी निर्यात में मसालों का योगदान 41% है। भारतीय कृषि वस्तुओं में मसाले चौथे स्थान पर हैं। पहले तीन स्थानों पर क्रमशः समुद्री उत्पाद, गैर बासमती चावल और बासमती चावल हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2