इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट: 28 जनवरी, 2021

  • 28 Jan 2021
  • 4 min read

पद्म पुरस्कार 2021

(Padma Awards 2021)

हाल ही में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वर्ष 2021 के लिये पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। 

प्रमुख बिंदु:  

पुरस्कार विजेता (वर्ष 2021): 

  • इस वर्ष कुल 119 पद्म पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री शामिल हैं।

कुछ पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता (कुल 7 में से): 

  • श्री शिंजो आबे (पूर्व जापानी प्रधानमंत्री), श्री एस.पी. बालासुब्रमण्यम (गायक,मरणोपरांत), डॉ.बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (चिकित्सा), श्री सुदर्शन साहू (कला), आदि। 

कुछ पद्म भूषण पुरस्कार विजेता (कुल 10 में से):

  • सुश्री कृष्णन नायर शांतकुमारी चित्रा (कला), श्री तरुण गोगोई (लोक-कार्य), सुश्री सुमित्रा महाजन (लोक-कार्य), श्री राम विलास पासवान (लोक-कार्य,मरणोपरांत), आदि।

कुछ पद्म श्री पुरस्कार विजेता (कुल 102 में से): 

  • श्री गुलफाम अहमद (कला), सुश्री पी.अनीथा (खेल), श्री राम स्वामी अन्नवरपु (कला) आदि।

पृष्ठभूमि: 

  • भारत में पद्म पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर की जाती है 
  • 1954 में स्थापित यह पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है।

उद्देश्य: 

  • यह पुरस्कार उन सभी क्षेत्रों की गतिविधियों या विषयों में उपलब्धियों को सम्मानित करने का प्रयास करता है, जिसमें सार्वजनिक सेवा का भाव शामिल होता है।

श्रेणियाँ: 

  • ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिये जाते हैं:
    • पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये)
    • पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिये) 
    • पद्मश्री (किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिये)
  • पद्म विभूषण, पद्म पुरस्कारों के पदानुक्रम में सर्वोच्च सम्मान है और इसके बाद ‘पद्म भूषण’ और ‘पद्म श्री’ आते हैं।

विषय/कार्यक्षेत्र: 

  • ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार तथा उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिये जाते हैं।

चयन प्रक्रिया: 

  • पद्म पुरस्कार समिति:इन पुरस्कारों को पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर प्रदान किया जाता है, इस समिति को हर वर्ष भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा गठित किया जाता है।
  • राष्ट्रपति द्वारा वितरण: ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक वर्ष मार्च/अप्रैल के महीने में वितरित किये जाते हैं।

भारत रत्न:

  • भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
  • यह मानव सेवा के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा/सर्वोच्च प्रदर्शन के लिये प्रदान किया जाता है।
  •  भारत रत्न के लिये सिफारिश प्रधानमंत्री द्वारा भारत के राष्ट्रपति को की जाती है।
  • भारत रत्न पुरस्कारों की संख्या किसी एक वर्ष में अधिकतम तीन तक ही सीमित है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2