दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

पद्म पुरस्कार 2021

  • 09 Nov 2021
  • 3 min read

हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2021 के लिये 119 चयनित व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किये।

  • इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

Padma-Awards

प्रमुख बिंदु

  • परिचय:
    • पद्म पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर की जाती है।
    • वर्ष 1954 में स्थापित यह पुरस्कार संक्षिप्त रूप से वर्ष 1978, वर्ष 1979 और वर्ष 1993 से वर्ष 1997 के दौरान निलंबित हुआ।
    • यह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। 
  • उद्देश्य:
    • यह ऐसी सभी गतिविधियों या विषय के क्षेत्रों में उपलब्धियों की पहचान करता है, जिनमें सार्वजनिक सेवा का तत्त्व शामिल है।
  • श्रेणियाँ:
    • ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिये जाते हैं:
      • पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये)
      • पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) 
      • पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा)
    • पद्म भूषण और पद्म श्री के बाद पद्म पुरस्कारों के पदानुक्रम में पद्म विभूषण सर्वोच्च है।
  • संबंधित क्षेत्र:
    • ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिये जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि।
  • चयन प्रक्रिया:
    • पद्म पुरस्कार समिति: ये पुरस्कार ‘पद्म पुरस्कार समिति’ द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर प्रदान किये जाते हैं, जिसका गठन हर वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है।
    • राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त: ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा आमतौर पर हर वर्ष मार्च/अप्रैल के महीने में प्रदान किये जाते हैं।

भारत रत्न:

  • भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा/उच्चतम प्रदर्शन के सम्मान में प्रदान किया जाता है। 
  • इसे पद्म पुरस्कार से अलग स्तर पर चिह्नित किया जाता है। भारत रत्न के लिये प्रधानमंत्री द्वारा भारत के राष्ट्रपति को सिफारिश की जाती हैं। भारत रत्न के लिये किसी औपचारिक सिफारिश की ज़रूरत नहीं होती।
  • भारत रत्न पुरस्कारों की संख्या एक विशेष वर्ष में अधिकतम तीन तक सीमित है। सरकार अब तक 45 व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान कर चुकी है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2