दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें

डेली अपडेट्स



चर्चित स्थान

पातालकोट घाटी

  • 30 Sep 2025
  • 11 min read

स्रोत: PIB 

छिंदवाड़ा ज़िले (मध्य प्रदेश) के पातालकोट की सुदूर आदिवासी घाटी में प्रथम स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया, जो सरकारी सेवाओं की अंतिम छोर तक आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 

पातालकोट घाटी 

  • यह पहाड़ियों से घिरी 79 वर्ग किलोमीटर की एक घोड़े की नाल के आकार की घाटी है। 
    • दूधी नदी (नर्मदा नदी की सहायक नदी) घाटी में प्रवाहित होती है। 
    • यहाँ गोंड और भारिया जनजातियाँ निवास करती हैं, जिन्हें विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTG) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 
  • भू-विज्ञान: इस घाटी में आर्कियन युग (लगभग 2500 मिलियन वर्ष पुरानी) की प्राचीन चट्टानें हैं। चट्टानों की संरचना में शामिल हैं: 
    • ग्रेनाइट नीस, ग्रीन शिस्ट और क्वार्ट्ज। 
    • गोंडवाना तलछट जैसे संगठित बलुआ पत्थर, शेल्स, और कार्बनयुक्त शेल्स। 
    • शिलाजीत, एक मिश्रित कार्बन पदार्थ, ऊपरी क्षेत्रों में पैच के रूप में पाया जाता है। 
  • संस्कृति एवं पर्यटन: यह पर्यटन और स्थानीय सहभागिता को बढ़ावा देने के लिये अक्तूबर में वार्षिक सतपुड़ा साहसिक खेल महोत्सव का आयोजन करता है।
और पढ़ें: प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान 
close
Share Page
images-2
images-2