रैपिड फायर
भारत का पहला एकीकृत ऑन्कोलॉजी अनुसंधान और देखभाल केंद्र
- 30 Sep 2025
- 6 min read
आयुष मंत्रालय ने 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा में अपनी तरह के पहले एकीकृत ऑन्कोलॉजी अनुसंधान और देखभाल केंद्र (IORCC) का उद्घाटन किया।
- यह भारत का पहला ऐसा बहु-विषयक केंद्र है जो आयुर्वेद, योग, फिजियोथेरेपी, आहार चिकित्सा, पंचकर्म और मॉडर्न ऑन्कोलॉजी को एकीकृत करता है।
- यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों को एकीकृत करने पर केंद्रित है।
- राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को मनाया जाता है, जो प्रकृति में संतुलन का प्रतीक है, तथा आयुर्वेद के मन, शरीर और आत्मा के संतुलन पर ज़ोर को दर्शाता है।
- थीम: मानव और धरती के लिये आयुर्वेद
और पढ़ें: आयुर्वेद दिवस 2024 |