दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

होप आइलैंड पर ऑलिव रिडले कछुओं का संरक्षण

  • 30 Mar 2026
  • 17 min read

स्रोत: द हिंदू

लगभग 20,000 ऑलिव रिडले कछुओं के अंडों का संरक्षण होप आइलैंड में वन्यजीव प्रबंधन प्राधिकरण और कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य द्वारा किया गया है।

  • होप आइलैंड आंध्र प्रदेश में ऑलिव रिडले कछुओं के लिये एक सुरक्षित घोंसला स्थल है, जहाँ अंडों की सुरक्षा इन-सीटू संरक्षण विधि का उपयोग करके की जाती है।

ऑलिव रिडले कछुए

  • परिचय: ऑलिव रिडले कछुए विश्व के सबसे छोटे समुद्री कछुए होते हैं और इनका कवच (कैरापेस) हृदयाकार, जैतूनी या धूसर-हरे रंग का होता है।
    • इनका वितरण मुख्य रूप से प्रशांत, हिंद और अटलांटिक महासागरों के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों तक विस्तृत है। ये जीव खुले महासागरीय परिवेश और तटीय जल—दोनों ही प्रकार के पर्यावासों में निवास करने के लिये अनुकूलित हैं।
  • आहार और व्यवहारऑलिव रिडले कछुए सर्वाहारी जीव हैं, जो जेलीफिश, घोंघे, केकड़े और शैवाल का सेवन करते हैं। यह प्रशांत महासागर से हिंद महासागर तक लंबी दूरी का प्रवास कर नवंबर-दिसंबर माह के मध्य भारतीय तटों पर पहुँचकर अप्रैल-मई माह तक वहीं रहते हैं।  
    • यह प्रजाति खाड़ियोंसँकरे रेतीले समुद्र तटों पर अपने मॉस नेस्टिंग (अरीबादा) के लिये जानी जाती है, जहाँ प्रत्येक मादा एक बार में लगभग 100-140 अंडे देती है।
    • भारत में प्रमुख स्थल गहिरमाथा (सबसे बड़ा सामूहिक मॉस नेस्टिंग), रुशिकुल्या, ओडिशा में देवी नदी का मुहाना, विशाखापत्तनम और काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह हैं।
  • विधिक संरक्षण: भारत में पाई जाने वाली समुद्री कछुओं की सभी 5 प्रजातियाँ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I और CITES सम्मेलन के परिशिष्ट I के अंतर्गत कानूनी रूप से संरक्षित हैं। समुद्री कछुए IUCN की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध हैं।
  • संरक्षण उपाय: भारतीय तटरक्षक बल द्वारा संचालित 'ऑपरेशन ओलिविया के तहत मत्स्य ग्रहण पर प्रतिबंध लागू किया गया है। ओडिशा में टर्टल एक्सक्लूडर डिवाइसेस (TED) अनिवार्य हैं। टैगिंग कार्यक्रम प्रवास पर नज़र रखने में सहायक होते हैं।
  • प्रमुख खतरे: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिबंध के बावजूद ऑलिव रिडले कछुए अवैध शिकार और अंडों के व्यापार के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हैं। इनमें सर्वाधिक मृत्यु दर निडन (नेस्टिंग) के मौसम में ट्रॉल और गिल जालों में फँसने के कारण होती है।

Olive_Ridley_Turtles

और पढ़ें: ऑलिव रिडले कछुए

close
Share Page
images-2
images-2