दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स रिपोर्ट 2025

  • 10 Feb 2026
  • 11 min read

स्रोत: पीआईबी 

वॉशिंगटन डी.सी. स्थित गैर-लाभकारी अनुसंधान संस्थान पोर्टुलांस इंस्टिट्यूट द्वारा जारी नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स (NRI) 2025 में भारत ने अपनी डिजिटल रेडीनेस में सुधार करते हुए चार स्थान की उन्नति कर 45वाँ स्थान प्राप्त किया है।

  • कार्यप्रणाली: यह सूचकांक 127 अर्थव्यवस्थाओं की नेटवर्क-आधारित रेडीनेस को 53 संकेतकों के माध्यम से मापता है, जिन्हें चार स्तंभों में वर्गीकृत किया गया है: प्रौद्योगिकी, जनसामान्य, शासन एवं प्रभाव।
  • भारत का स्कोर: भारत ने वर्ष 2024 के 53.63 के कुल स्कोर में सुधार करते हुए वर्ष 2025 में 54.43 स्कोर प्राप्त किया।
  • वैश्विक नेतृत्व: भारत ने दूरसंचार सेवाओं में वार्षिक निवेश, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संबंधित वैज्ञानिक प्रकाशनों, ICT सेवा निर्यात और ई-कॉमर्स कानून जैसे प्रमुख संकेतकों में वैश्विक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    • भारत ने फाइबर-टू-द-होम (FTTH)/भवन  इंटरनेट सब्सक्रिप्शन, मोबाइल ब्रॉडबैंड इंटरनेट ट्रैफिक और अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट बैंडविड्थ जैसे संकेतकों में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि घरेलू बाज़ार के आकार और आय असमानता से जुड़े संकेतकों में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • आय-समूह के अनुसार प्रदर्शन: भारत निम्न-मध्यम आय वाले देशों में वियतनाम के बाद दूसरे स्थान पर रहा और अपने आय-स्तर के अनुपात में नेटवर्क रेडीनेस के मामले में अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया।

और पढ़ें: नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2024

close
Share Page
images-2
images-2