रैपिड फायर
INS सागरध्वनि सागर मैत्री-V के लिये रवाना
- 22 Jan 2026
- 13 min read
हाल ही में भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि से सागरध्वनि को सागर मैत्री-V (SM-5) मिशन के पाँचवें संस्करण के लिये रवाना किया।
सागर मैत्री पहल
- परिचय: सागर मैत्री (SM) भारतीय नौसेना और DRDO का एक संयुक्त कार्यक्रम है, जो महासागर (MAHASAGAR) क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिये पारस्परिक एवं समग्र उन्नति के भारत के विज़न के अनुरूप है।
- इसका वैज्ञानिक घटक MAITRI (मरीन एंड एलाइड इंटरडिसिप्लिनरी ट्रेनिंग एंड रिसर्च इनिशिएटिव) साझेदार देशों के साथ दीर्घकालिक संयुक्त अनुसंधान तथा क्षमता निर्माण पर केंद्रित है।
- उद्देश्य: यह पहल निर्धारित प्रेक्षण मार्गों के साथ-साथ महासागरीय (ओशनोग्राफिक) एवं ध्वनिक (अकूस्टिक) डेटा के संग्रह तथा हिंद महासागर परिक्षेत्र (IOR) देशों के बीच वैज्ञानिक सहयोग को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखती है।
- यह समुद्री सुरक्षा के लिये अंडरवाटर डोमेन अवेयरनेस (UDA) को सुदृढ़ करने हेतु DRDO के प्रयासों का एक केंद्रीय घटक है।
- SM-5 मिशन: SM-5 मिशन के अंतर्गत INS सागरध्वनि INS कृष्णा के ऐतिहासिक मार्गों का पुनः अनुगमन करेगा, जिसने 1962-65 के अंतर्राष्ट्रीय हिंद महासागर अभियान में भाग लिया था। इससे सहयोगात्मक महासागरीय अनुसंधान को पुनरुज्जीवित किया जाएगा।
- INS सागरध्वनि: एक समुद्री ध्वनिक अनुसंधान पोत, जिसे नेवल फिजिकल एंड ओशनोग्राफिक लैबोरेटरी (NPOL), कोच्चि द्वारा अभिकल्पित किया गया है तथा गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), कोलकाता द्वारा निर्मित किया गया है।
- जुलाई 1994 में कमीशनिंग के बाद से यह दीर्घकालिक महासागरीय प्रेक्षण और समुद्री अनुसंधान के लिये भारत का प्रमुख प्लेटफॉर्म रहा है।
|
और पढ़ें: सागर मैत्री 2 |
