रैपिड फायर
सैन्य अभ्यास कोंकण 2025
- 06 Oct 2025
- 10 min read
भारतीय नौसेना और ब्रिटेन रॉयल नेवी ने भारत के पश्चिमी तट पर द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास कोंकण-25 शुरू किया है, जो दो दशकों से बढ़ती नौसैनिक अंतर-संचालन क्षमता का प्रतीक है।
- सैन्य अभ्यास कोंकण: वर्ष 2004 में पहली बार आयोजित, सैन्य अभ्यास कोंकण एक वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है।
- वर्ष 2025 का संस्करण दोनों देशों के करियर स्ट्राइक ग्रुप (ब्रिटेन का HMS प्रिंस ऑफ वेल्स और भारत का INS विक्रांत) की भागीदारी वाला पहला सैन्य अभ्यास है।
- इस सैन्य अभ्यास में पेशेवर आदान-प्रदान और यात्राओं के साथ एक बंदरगाह चरण तथा उड़ान संचालन के साथ एक समुद्री चरण शामिल है जिसमें विमान-रोधी, सतह-रोधी एवं एंटी-सबमरीन अभ्यास शामिल हैं।
- रणनीतिक उद्देश्य: भारत-ब्रिटेन विज़न 2035 के तहत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करना तथा स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंद-प्रशांत के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करना।
- महत्त्व: यह सैन्य अभ्यास रणनीतिक संबंधों को मज़बूत करता है, अंतर-संचालन को बढ़ाता है और समुद्री सुरक्षा के लिये साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
- भारत और ब्रिटेन के बीच अन्य सैन्य अभ्यास: सैन्य अभ्यास कोबरा वॉरियर, सैन्य अभ्यास इंद्रधनुष (वायु सेना), अजेय वॉरियर (भारतीय सेना)
और पढ़ें: भारत–ब्रिटेन विज़न 2035 और CETA |