-
15 Mar 2026
फुल लेंथ टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 3
General Studies-3 (फुल लेंथ टेस्ट)
खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)
1. भारत के सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) की दिशा में प्रगति को ट्रैक करने में SDG इंडिया इंडेक्स के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। यह राज्य स्तर पर नीति निर्माण में किस प्रकार सहायक है? 8
2. डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा कीजिये। यह कार्यक्रम भारत में भूमि प्रबंधन में सुधार लाने के लिये किस प्रकार सहायक है। 8
3. उदारीकरण और वैश्वीकरण ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया है, लेकिन साथ ही नई चुनौतियों को भी जन्म दिया है। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। 8
4. कार्बन फार्मिंग की अवधारणा क्या है? यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करने में कैसे योगदान दे सकती है? 8
5. आर्थिक विकास, रोज़गार सृजन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। 8
6. DRDO भारत की सुरक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने में किस प्रकार सहायता करता है? 8
7. केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय और राजस्व व्यय के बीच का अंतर स्पष्ट कीजिये। आर्थिक विकास के लिये इन दोनों का संतुलन बनाए रखना क्यों आवश्यक है? 8
8. प्रच्छन्न बेरोज़गारी की अवधारणा और भारत के कृषि क्षेत्र में इसकी व्यापकता की व्याख्या कीजिये। इस समस्या के समाधान के उपाय सुझाइए। 8
9. भारत के गगनयान मिशन का उद्देश्य क्या है, और इसके संभावित लाभ क्या हैं? 8
10. फसल विफलताओं से संबंधित जोखिमों को कम करने में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभाव की चर्चा कीजिये। 8
खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
11. राष्ट्रीय पशुधन मिशन के प्रमुख घटकों की विवेचना कीजिये। ग्रामीण रोज़गार और उद्यमिता पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। 12
12. विश्लेषण कीजिये कि मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क रसद लागत को कैसे निम्न कर सकता है और माल ढुलाई में सुधार कर सकता है। 12
13. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकरण (PMFME) योजना की विशेषताओं का विश्लेषण कीजिये। यह योजना सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को समर्थन प्रदान करने के लिये किस प्रकार कार्य करती है, इस पर प्रकाश डालिये। 12
14. भारत के सामने आने वाली प्रमुख साइबर सुरक्षा चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से उत्पन्न खतरों से निपटने के लिये सुरक्षा अवसंरचना कितनी सक्षम है। 12
15. किसानों के कल्याण और खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की भूमिका का परिक्षण कीजिये। इसके कार्यान्वयन में कौन-कौन सी चुनौतियाँ हैं? 12
16. नैनो टेक्नोलॉजी के विकास ने भारत में कृषि, चिकित्सा और पर्यावरणीय स्थिरता को कैसे प्रभावित किया है? 12
17. भारत की आंतरिक सुरक्षा पर सीमा पार आतंकवाद के प्रभाव को बताते हुए सीमा प्रबंधन और आतंकवाद विरोधी अभियानों को सुदृढ़ करने के लिये आवश्यक उपायों पर चर्चा कीजिये। 12
18. भारत में आपदा प्रतिक्रिया और बहाली के प्रयासों में सुधार करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। 12
19. ग्रामीण और नगरीय भारत में निर्धनता कम करने में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजनाओं की भूमिका का समालोचनात्मक परिक्षण कीजिये। 12
20. IndiaAI मिशन के प्रमुख उद्देश्यों और घटकों पर चर्चा कीजिये। यह भारत को वैश्विक AI हब के रूप में स्थापित करने में कैसे सहायता कर सकता है। 12
-
15 Mar 2026
फुल लेंथ टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 4
General Studies-4 (फुल लेंथ टेस्ट)
खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 1. लोक जीवन का मार्गदर्शन करने वाले मूल नैतिक सिद्धांतों को सूचीबद्ध करते हुए इन पर चर्चा कीजिये। ये सिद्धांत शासन में विश्वास और पारदर्शिता बनाने में कैसे योगदान करते हैं? (8 अंक)
प्रश्न 2. "सामाजिक प्रभाव अभिवृत्ति और व्यवहार को आकार देने में एक शक्तिशाली कारक है। सामाजिक प्रभाव के विभिन्न प्रकारों तथा अभिवृत्ति निर्माण एवं परिवर्तन पर इनके प्रभाव का परीक्षण कीजिये। (8 अंक)
प्रश्न 3. लोक सेवा के मूलभूत मूल्य क्या हैं और ये सुशासन के लिये क्यों आवश्यक हैं? उपयुक्त उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिये। (8 अंक)
प्रश्न 4. लोक सेवा के संदर्भ में ‘अभिरुचि’ का क्या अर्थ है? लोक सेवकों की अभिरुचि को व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से संवर्द्धित करने हेतु कौन-से उपाय अपनाये जा सकते हैं? (8 अंक)
प्रश्न 5. सरकारी संस्थानों की कार्य संस्कृति नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को किस प्रकार प्रभावित करती है? लोक प्रशासन में दक्षता एवं उत्तरदायित्व बढ़ाने के लिये समुचित उपाय सुझाइये। (8 अंक)
प्रश्न 6. सूचना साझाकरण नागरिक-केंद्रित शासन का एक प्रमुख पहलू है। भागीदारीपूर्ण लोकतंत्र सुनिश्चित करने में सूचना साझाकरण के लाभों पर चर्चा कीजिये। (8 अंक)
प्रश्न 7. राजनीतिक दलों में कॉर्पोरेट वित्त पोषण का बढ़ता प्रभाव महत्त्वपूर्ण नैतिक चिंताओं को जन्म देता है। भारत की राजनीतिक प्रणाली में वित्त पोषण से संबंधित नैतिक मुद्दों को किस प्रकार संबोधित किया जा सकता है? (8 अंक)
प्रश्न 8. स्वामी विवेकानंद के निष्काम कर्म (निःस्वार्थ सेवा) संबंधी विचारों की चर्चा कीजिये तथा नैतिक शासन को बढ़ावा देने में इन विचारों की प्रासंगिकता का विश्लेषण कीजिये। (8 अंक)
प्रश्न 9. अभिवृत्ति एवं सामाजिक मानदंडों के मध्य संबंध को स्पष्ट कीजिये। समाज व्यक्तिगत और सामूहिक अभिवृत्तियों के विकास को किस प्रकार प्रभावित करता है? (8 अंक)
प्रश्न 10. लोक सेवकों के लिये भावनात्मक बुद्धिमत्ता (EI) को एक महत्त्वपूर्ण गुण माना जाता है। विश्लेषण कीजिये कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता किस प्रकार निर्णयन, विवाद समाधान तथा लोक सेवा प्रदायगी में सहायता करती है। (8 अंक)
खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. नैतिकता विभिन्न आयामों को समाहित करती है, नैतिक, विधिक, पेशेवर एवं सामाजिक आयामों का विश्लेषण कीजिये तथा मानव आचरण को आकार देने में इनकी महत्ता को समझाइये। (12 अंक)
प्रश्न 12. परिवार एवं समाज व्यक्तियों में मानव मूल्यों के विकास और संस्थापन में कैसे योगदान देते हैं तथा सदाचरण एवं नैतिक व्यवहार को आकार देने में उनकी क्या भूमिका होती है? (12 अंक)
प्रश्न 13. अमित एक युवा एवं ईमानदार अधिकारी है, जो सत्यनिष्ठा एवं नैतिक शासन व्यवस्था में दृढ़ विश्वास रखता है। हाल ही में, उसे एक सरकारी विभाग में खरीद अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। एक दिन, उसके वरिष्ठ अधिकारी ने उसे एक ऐसे ठेकेदार की निविदा को अनुमोदित करने का निर्देश दिया, जो घटिया कार्य एवं अनैतिक प्रथाओं के लिये कुख्यात था। अमित भली-भाँति जानता था कि यदि वह इस निविदा को अस्वीकार करता है, तो उसके वरिष्ठ अधिकारी अप्रसन्न हो सकते हैं और इससे उसके करियर की संभावनाएँ प्रभावित हो सकती हैं, जबकि इसे मंजूरी देने से लोक वित्त की हानि होगी तथा अवसंरचना की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अत्यधिक दबाव के बावजूद, अमित ने नैतिक मूल्यों एवं पारदर्शिता मानकों का हवाला देते हुये निविदा को स्वीकृति देने से इनकार कर दिया। परिणामस्वरूप, उसका तबादला एक दूरस्थ क्षेत्र में कर दिया गया, जहाँ करियर की संभावनाएँ सीमित थीं।
नैतिक शासन व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार-विरोधी सिद्धांतों के संदर्भ में अमित के निर्णय पर टिप्पणी कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 14. सरकार की योजनाओं एवं सामाजिक पहल के लिये प्रभावी संप्रेषण रणनीतियों को आकार देने में अभिवृत्तियों (Attitudes) के अध्ययन को कैसे लागू किया जा सकता है? उदाहरण सहित चर्चा कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 15. एक राज्य में बढ़ते बाल तस्करी के मामलों से निपटने हेतु आपको एक लोक सेवक के रूप में मुख्यमंत्री के कड़े कदमों को निगरानी, कड़े दंड और श्रम नियमन के माध्यम से लागू करना होगा।
जहाँ उद्योग जगत इसे आजीविका बाधित करने वाला बता रहा है, वहीं नागरिक समाज पुनर्वास और जागरूकता को दंडात्मक उपायों से अधिक महत्त्वपूर्ण मानता है।
क्या सरकार को सख्त प्रवर्तन को प्राथमिकता देनी चाहिये या पुनर्वास, जागरूकता और आर्थिक सहायता को सम्मिलित करते हुए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाना चाहिये? (12 अंक)
प्रश्न 16. गैर-तरफदारी और निष्पक्षता लोक सेवाओं में निर्णयन को किस प्रकार आकार देती है? प्रशासनिक तटस्थता बनाए रखने में इनकी भूमिका पर चर्चा कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 17. 'सत्यनिष्ठा' की अवधारणा एवं लोक सेवाओं में नैतिक मानकों के अनुरक्षण में इसकी भूमिका की व्याख्या कीजिये। उदाहरणों के साथ अपने उत्तर का समर्थन कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 18. लोक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने में आचरण संहिताओं की भूमिका पर चर्चा कीजिये। लोक सेवकों को जनता के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने के लिये इन्हें कैसे सुदृढ़ किया जा सकता है? (12 अंक)
प्रश्न 19. वैश्विक सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय संबंध अक्सर नैतिकता और सिद्धांतों द्वारा निर्देशित होते हैं। समकालीन विश्व में नैतिक विचार किस प्रकार भारत के विदेश संबंधों को आकार देते हैं, इसका समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 20. भ्रष्टाचार शासन की नींव को कमजोर करता है। भारत के सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार में योगदान देने वाले कारकों का परीक्षण कीजिये और इसे रोकने के लिये संस्थागत सुधार सुझाइये। (12 अंक)
-
08 Mar 2026
फुल लेंथ टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 2
जीएस-I (एफएलटी)
खंड- क
प्रश्न 1. भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय संघ में रियासतों के एकीकरण में शामिल प्रक्रिया और चुनौतियों की चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 2. भारतीय समाज की संरचना की प्रमुख विशेषताओं पर नोट लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 3. भारत में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के विभिन्न रूप कौन-कौन से हैं? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 4. सांप्रदायिकता भारतीय समाज की पंथनिरपेक्ष संरचना को कैसे चुनौती देती है? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 5. मथुरा कला शैली गंधार कला शैली से किस प्रकार भिन्न है, विवेचना कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 6. हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) और भारतीय मानसून पर इसके प्रभाव पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 7. गहराई एवं उच्चावच के आधार पर महासागरीय तल के प्रमुख विभाजनों की सचित्र व्याख्या कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 8. 19वीं शताब्दी में राजा राम मोहन राय के सामाजिक एवं धार्मिक सुधारों में योगदान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 9. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान जनजातीय विद्रोहों की प्रकृति पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 10. यूरोप के राजनीतिक रूपांतरण में फ्राँसीसी क्रांति के प्रभाव की विवेचना कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
खंड- ख
प्रश्न 11. भारत में पारंपरिक सामाजिक संस्थाओं पर नगरीकरण के प्रभावों का परीक्षण कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 12. भारत में आर्थिक असमानता पर जाति पदानुक्रम के प्रभाव की चर्चा कीजिये तथा कॉर्पोरेट रोज़गार में सीमांत समुदायों के प्रतिनिधित्व और चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 13. उन प्रमुख कारकों का विश्लेषण कीजिये जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद से भारत में राज्य की सीमाओं के पुनर्गठन को आकार दिया है तथा इसके राष्ट्र निर्माण पर प्रभाव की चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 14. भरतनाट्यम को शास्त्रीय नृत्य की "मातृ कला" क्यों माना जाता है और इसका अन्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूपों पर क्या प्रभाव है? (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 15. उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति, संरचना तथा प्रभाव का वर्णन कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 16. भारत में सूखा-प्रवण क्षेत्रों का गंभीरता के आधार पर वर्गीकरण कीजिये तथा इनके भौगोलिक वितरण पर प्रकाश डालिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 17. उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन-से हैं? (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 18. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान समानांतर सरकारों के महत्त्व की विवेचना कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 19. प्रथम विश्व युद्ध के कारणों तथा इसके वैश्विक भू-राजनीति पर प्रभावों का मूल्यांकन कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 20. भारत के राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण खनिज मिशन (NCMM) के प्रमुख घटक क्या हैं? (200 शब्द) 12 अंक
-
08 Mar 2026
फुल लेंथ टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 2
जीएस-II (एफएलटी)
खंड- क
प्रश्न 1. भारत द्वारा आयोजित एशिया-प्रशांत मंत्रीस्तरीय नागरिक उड्डयन सम्मेलन 2024 के प्रमुख निष्कर्षों पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 2. सामाजिक अंकेक्षण क्या है? भारत में सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित ढाँचों पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 3. भारतीय संविधान के प्रमुख कार्य क्या हैं? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 4. यूनाइटेड नेशन पीस कमीशन में वर्ष 2025-2026 की अवधि के लिये भारत का पुनर्निर्वाचन क्या महत्त्व रखता है, टिप्पणी कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 5. भारत में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की गतिविधियों से संबंधित प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 6. भारत के आर्थिक विकास और वित्तीय स्थिरता में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की भूमिका पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 7. नागरिक समाज को परिभाषित कीजिये तथा लोकतंत्र को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 8. भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कुशल श्रमिकों की कमी को दूर करने के लिये कौन-कौन सी पहलें की जा रही हैं? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 9. उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न चिंताओं की व्याख्या कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 10. रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान में भारत की रचनात्मक भूमिका पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
खंड- ख
प्रश्न 11. "सुशासन के प्रमुख सिद्धांत प्रभावी लोक प्रशासन में योगदान देते हैं।” चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 12. भारतीय न्यायपालिका द्वारा आरक्षण प्रणाली की व्याख्या स्पष्ट कीजिये। इससे संबंधित प्रमुख संवैधानिक प्रावधानों को रेखांकित कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 13. भारत में स्वयं सहायता समूहों (SHG) की उत्पत्ति एवं उनसे होने वाले लाभों पर चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 14. 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की 'कज़ान घोषणा' और भारत के लिये इसके निहितार्थ पर प्रकाश डालिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 15. भारत सरकार द्वारा संसदीय कार्यप्रणाली को अपनाये जाने के पीछे निहित कारणों को बताइये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 16. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संरचना और कार्यों का वर्णन कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 17. भारत-मालदीव संबंधों में विवाद और सहयोग के क्षेत्र क्या हैं? चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 18. भारत में निर्धनता पर वैश्वीकरण के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। क्या आर्थिक उदारीकरण ने निर्धनता को प्रभावी रूप से कम किया है? (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 19. महिला केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं का लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तीकरण पर प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 20. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA), 1951 के प्रमुख चुनावी प्रावधान और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA), 1950 की कमियों पर चर्चा कीजिये, जिसके परिणामस्वरूप इस अधिनियमन की आवश्यकता पड़ी। (200 शब्द