दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 31 Jan 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

पशु कल्याण पखवाड़े के अंतिम दिन सर्वोदय दिवस का हुआ आयोजन

चर्चा में क्यों?

30 जनवरी, 2023 को महात्मा गांधी के शहीद दिवस को राजस्थान पशुपालन विभाग एवं जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश में सर्वोदय दिवस के रूप में मनाया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के विशेषाधिकारी डॉ. लाल सिंह ने बताया कि बोर्ड द्वारा संपूर्ण वर्ष में जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन में पशु कल्याण की भावना को जागृत किया जाएगा।
  • विदित है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को सर्वोदय दिवस के रूप में विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है व इस दिन संपूर्ण राज्य में पशु-पक्षियों के वध को निषेध रखना विभिन्न विभागों की सहायता से सुनिश्चित किया जाता है।
  • डॉ. लाल सिंह ने बताया कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने अपने जीवन को अहिंसा एवं सर्व कल्याण के लिये समर्पित किया था, वैसे ही वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिये आवश्यक है कि ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत का पालन किया जाए।
  • जयपुर स्थित मानसरोवर के एक निजी विद्यालय में पशु कल्याण पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में मौज़ूद स्कूली बच्चों ने मानव द्वारा पशुओं को दी जाने वाली यातनाओं से पशुओं को होने वाले दर्द को नाटक के माध्यम से जीवंत किया।
  • बच्चों ने दर्शाया कि किस प्रकार मानव अपनी ज़रूरत को प्राथमिकता देते हुए पशुओं के साथ अत्याचार को अंजाम देते हैं। इस मौके पर बच्चों ने पशुओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने का संदेश देते हुए पोस्टर एवं स्लोगन को भी दर्शाया। वहीं, कुछ छात्र-छात्राओं ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से पशुओं के प्रति दयाभाव रखने  एवं पशु कल्याण को  प्रेरित करने का संदेश दिया।  
  • इस अवसर पर मौज़ूद जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के पशु चिकित्सक डॉ. यशपाल द्वारा पोस्टर, बैनर, कविता वाचन एवं नाट्य मंचन करने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राजस्थान Switch to English

प्रदेश में अल्ट्रा मेगा अक्षय ऊर्जा पावर पार्क्स की स्थापना हेतु टी.एच.डी.सी.एल. एवं आर.आर.ई.सी.एल. के मध्य 10,000 मेगावाट क्षमता का जे.वी. एग्रीमेंट निष्पादित

चर्चा में क्यों?

30 जनवरी, 2023 को भारत सरकार की मिनीरत्न ए-श्रेणी की कंपनी टी.एच.डी.सी. लिमिटेड तथा राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के मध्य जयपुर में जॉइंट वेंचर कम शेयर होल्डिंग एग्रीमेंट निष्पादित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष आशुतोष ए.टी. पेडणेकर तथा प्रबंध निदेशक अनिल ढाका की उपस्थिति में राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के तकनीकी निदेशक डी.के. शर्मा तथा टी.एच.डी.सी. के चीफ जनरल मैनेजर (सोलर) एस.एस. पवार द्वारा उक्त समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।
  • टी.एच.डी.सी. एवं आर.आर.ई.सी. की जॉइंट वेंचर कंपनी में 74:26 प्रतिशत हिस्से की क्रमश: भागीदारी होगी।
  • इस अवसर पर राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि इस जॉइंट वेंचर कंपनी द्वारा प्रदेश में 10,000 मेगावाट क्षमता की अक्षय ऊर्जा परियोजनाएँ प्रदेश के विभिन्न स्थानों में चरणबद्ध रूप से विकसित की जाएंगी, जिससे सस्ती अक्षय ऊर्जा की प्राप्ति होगी।
  • इस अवसर पर पेडणेकर द्वारा टी.एच.डी.सी. अधिकारियों के साथ मिलकर फ्लोटिंग सोलर और पंप स्टोरेज हाईड्रो प्लांट को भी राजस्थान में विकसित कराए जाने के लक्ष्यों पर विचार-विमर्श किया गया।  
  • आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि प्रदेश में स्थापित होने वाले इस अल्ट्रा मेगा अक्षय ऊर्जा पावर पार्क्स की स्थापना प्रदेश में केंद्र सरकार के उपक्रम के साथ अक्षय ऊर्जा के विकास की इस तरह की एक अनूठी पहल साबित होगी।
  • राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल ढाका ने बताया कि प्रदेश में 10,000 मेगावाट क्षमता के अल्ट्रा मेगा अक्षय ऊर्जा पार्क्स की स्थापना से राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ-साथ राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के कार्य-कलापों के दायरे का विकास होगा।
  • टी.एच.डी.सी. के सी.जी.एम. (सोलर) एस.एस. पवार ने बताया कि इस अल्ट्रा मेगा अक्षय ऊर्जा पार्क्स की स्थापना पर लगभग 40,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10,000 व्यक्तियों को रोज़गार प्राप्त होगा, जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति और जीवन स्तर का विकास होगा।  प्रथम चरण में वर्ष 2025 तक 2000 मेगावाट क्षमता के सोलर पॉर्क्स का विकास किया जाएगा।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow