प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

प्रदेश के 5 प्रमुख पर्यटक स्थलों पर लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण

चर्चा में क्यों? 

27 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत प्रदेश के 5 प्रमुख पर्यटक स्थलों पर आकर्षक लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने जयपुर के प्रमुख धार्मिक स्थल गोविंद देव जी मंदिर परिसर स्थित जयनिवास उद्यान, मेड़ता में मीराबाई स्मारक, चित्तौड़गढ़ के विश्वविख्यात दुर्ग, धौलपुर के मचकुंड में आकर्षक लाइट एंड साउंड शो तथा जैसलमेर की ऐतिहासिक गड़सीसर झील में लेज़र वाटर शो का लोकार्पण किया।
  • केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से देशी एवं विदेशी सैलानियों को राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर मिलेगा। इससे प्रदेश के पर्यटन विकास को गति मिलेगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिये सरकार ने 500 करोड़ रुपए का पर्यटन विकास कोष बनाने का अहम निर्णय लिया है। इस कोष से पर्यटक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास, उनके संरक्षण तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत ब्रांडिंग जैसे कार्य किये जाएंगे।
  • धार्मिक, वाइल्ड लाइफ, ट्राईबल, डेजर्ट पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिये नए-नए सर्किट जोड़ने के साथ ही सभी प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विकास के कार्य किये जा रहे हैं। 
  • राज्य के मुख्य शासन सचिव पर्यटन, गायत्री राठौड़ ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत प्रदेश में स्वीकृत 8 प्रोजेक्ट्स में से 5 लाइट एंड साउंड शो तथा लेज़र वाटर शो का लोकार्पण किया गया है। शेष 3 स्थानों पर भी जल्द ही ये शो शुरू होंगे। 
  • उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड-2021 में बेस्ट आईकोनिक लैंडस्केप डेस्टीनेशन अवार्ड, बेस्ट फेस्टीवल डेस्टीनेशन अवार्ड, ट्रैवल एंड लीजर इंडियाज बेस्ट अवार्ड-2021 में सर्वश्रेष्ठ राज्य तथा सर्वश्रेष्ठ वेडिंग डेस्टीनेशन सहित कई अन्य पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

राजस्थान Switch to English

आशा पाराशर के कथा संग्रह ‘आदमखोर’का विमोचन

चर्चा में क्यों? 

27 दिसंबर, 2021 को जयपुर की कलानेरी आर्ट गैलरी में आशा पाराशर के पहले कहानी संग्रह ‘आदमखोर’का विमोचन किया गया।  

प्रमुख बिंदु 

  • वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शारदा कृष्ण ने कहा कि लेखिका आशा पाराशर ने अपनी कहानियों में समाज के जिन विषयों को उठाया है, वह प्रशंसनीय है। 
  • वरिष्ठ रंगकर्मी और लेखक डॉ. अशोक राही ने कहा कि आशा पाराशर की कहानियाँ समाज का आईना हैं। कथा संग्रह की प्रत्येक कहानी प्रभावित करती है और जीवन के प्रति लेखिका के एक बिल्कुल भिन्न दृष्टिकोण को सामने लाती है। ये कहानियाँ पाठकों को मानसिक रूप से उद्वेलित करती हैं और समाज की वास्तविकताओं तथा विसंगतियों के बारे में सोचने के लिये मज़बूर करती हैं।
  • हिन्दी प्रचार संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिल शुक्ला ने कहा कि सामाजिक संदेश देती लेखिका की कहानियाँ जीवन के विभिन्न चरित्रों की वास्तविकता को प्रदर्शित करने वाली हैं। सभी कहानियाँ पठनीय और संदेशपरक हैं।
  • वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि सभी कहानियाँ भावप्रवण हैं और मानवीय संवेदनाओं को जगाने वाली हैं। समाज के किसी-न-किसी गंभीर विषय को उठाती ये कहानियाँ लेखिका की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं। 
  • लेखिका आशा पाराशर ने अपनी पुस्तक के बारे में बताया कि अपनी कहानियों में उन्होंने शहरी मध्यवर्ग की कथाओं को ज़िंदा करने की कोशिश की है। उनकी कहानियाँ आम आदमी की संक्षिप्त आत्मकथाएँ हैं। उन्होंने बताया कि इस संग्रह में कुल 23 कहानियाँ हैं। हिन्दी कहानियों की यह उनकी प्रथम पुस्तक है।

राजस्थान Switch to English

नीति आयोग स्वास्थ्य सूचकांक 2021 में राजस्थान

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2021 को सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने 2019-20 के लिये अपने स्वास्थ्य सूचकांक का चौथा संस्करण जारी किया, जिसमें समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के आधार पर राज्यों की रैंकिंग की गई। इसमें बड़े राज्यों में समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के मामले में राजस्थान 16वें स्थान पर है, वहीं केरल शीर्ष पर है। 

प्रमुख बिंदु 

  • रिपोर्ट को तीन भागों में बाँटा गया था- बड़े राज्य, छोटे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश। छोटे राज्यों में मिज़ोरम सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा जबकि नागालैंड सबसे नीचे रहा।
  • नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ शीर्ष पर है, उसके बाद दादरा और नगर हवेली दूसरे नंबर पर तथा दिल्ली तीसरे नंबर पर है।
  • बड़े राज्यों में समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के मामले में राजस्थान 41.33 स्कोर के साथ 19 राज्यों में 16वें स्थान पर है। वहीं केरल 82.20 स्कोर के साथ पहले, तमिलनाडु 72.42 स्कोर के साथ दुसरे एवं तेलंगाना 69.96 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • नीति आयोग का स्वास्थ्य सूचकांक एक भारित समग्र स्कोर है, जिसमें स्वास्थ्य प्रदर्शन के प्रमुख पहलुओं को शामिल करते हुए 24 संकेतक हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2