इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

प्रदेश के 5 प्रमुख पर्यटक स्थलों पर लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण

  • 28 Dec 2021
  • 3 min read

चर्चा में क्यों? 

27 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत प्रदेश के 5 प्रमुख पर्यटक स्थलों पर आकर्षक लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्यमंत्री ने जयपुर के प्रमुख धार्मिक स्थल गोविंद देव जी मंदिर परिसर स्थित जयनिवास उद्यान, मेड़ता में मीराबाई स्मारक, चित्तौड़गढ़ के विश्वविख्यात दुर्ग, धौलपुर के मचकुंड में आकर्षक लाइट एंड साउंड शो तथा जैसलमेर की ऐतिहासिक गड़सीसर झील में लेज़र वाटर शो का लोकार्पण किया।
  • केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से देशी एवं विदेशी सैलानियों को राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर मिलेगा। इससे प्रदेश के पर्यटन विकास को गति मिलेगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिये सरकार ने 500 करोड़ रुपए का पर्यटन विकास कोष बनाने का अहम निर्णय लिया है। इस कोष से पर्यटक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास, उनके संरक्षण तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत ब्रांडिंग जैसे कार्य किये जाएंगे।
  • धार्मिक, वाइल्ड लाइफ, ट्राईबल, डेजर्ट पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिये नए-नए सर्किट जोड़ने के साथ ही सभी प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विकास के कार्य किये जा रहे हैं। 
  • राज्य के मुख्य शासन सचिव पर्यटन, गायत्री राठौड़ ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत प्रदेश में स्वीकृत 8 प्रोजेक्ट्स में से 5 लाइट एंड साउंड शो तथा लेज़र वाटर शो का लोकार्पण किया गया है। शेष 3 स्थानों पर भी जल्द ही ये शो शुरू होंगे। 
  • उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड-2021 में बेस्ट आईकोनिक लैंडस्केप डेस्टीनेशन अवार्ड, बेस्ट फेस्टीवल डेस्टीनेशन अवार्ड, ट्रैवल एंड लीजर इंडियाज बेस्ट अवार्ड-2021 में सर्वश्रेष्ठ राज्य तथा सर्वश्रेष्ठ वेडिंग डेस्टीनेशन सहित कई अन्य पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2