प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 28 Dec 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

पँश्री डॉ. कपिल तिवारी ने किया हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ

चर्चा में क्यों? 

27 दिसंबर, 2021 को भोपाल हाट में पँश्री डॉ. कपिल तिवारी, अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक अनुभा श्रीवास्तव ने नेशनल हैंडलूम एक्सपो 2021-22 का शुभारंभ  किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • यह हैंडलूम एक्सपो 9 जनवरी, 2022 तक चलेगा, जो सैलानियों के लिये दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा। 
  • यहाँ विभिन्न 15 राज्यों की सांस्कृतिक छटा देखने को मिलेगी। इसमें मध्य प्रदेश सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, कर्नाटक एवं दक्षिण भारत के बुनकर अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। 
  • विभिन्न स्टॉल पर देश के राज्यों के उत्पाद मौजूद है। हैंडलूम एक्सपो संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम, भोपाल तथा भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तत्वावधान में हो रहा है। इसमें नियमित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। एक्स पो के पहले दिन दक्षिण शैली के नृत्य की प्रस्तुति हुई।

मध्य प्रदेश Switch to English

नीति आयोग स्वास्थ्य सूचकांक 2021 में मध्य प्रदेश

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2021 को सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने 2019-20 के लिये अपने स्वास्थ्य सूचकांक का चौथा संस्करण जारी किया, जिसमें समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के आधार पर राज्यों की रैंकिंग की गई। इसमें बड़े राज्यों में समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के मामले में मध्य प्रदेश 17वें स्थान पर है, वहीं केरल शीर्ष पर है। 

प्रमुख बिंदु 

  • रिपोर्ट को तीन भागों में बाँटा गया था- बड़े राज्य, छोटे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश। छोटे राज्यों में मिज़ोरम सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य रहा जबकि नागालैंड सबसे नीचे रहा।
  • नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ शीर्ष पर है, उसके बाद दादरा और नगर हवेली दूसरे नंबर पर तथा दिल्ली तीसरे नंबर पर है।
  • बड़े राज्यों में समग्र स्वास्थ्य प्रदर्शन के मामले में मध्य प्रदेश 36.72 स्कोर के साथ 19 राज्यों में 17वें स्थान पर है। वहीं केरल 82.20 स्कोर के साथ पहले, तमिलनाडु 72.42 स्कोर के साथ दुसरे एवं तेलंगाना 69.96 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • नीति आयोग का स्वास्थ्य सूचकांक एक भारित समग्र स्कोर है, जिसमें स्वास्थ्य प्रदर्शन के प्रमुख पहलुओं को शामिल करते हुए 24 संकेतक हैं।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2