उत्तर प्रदेश Switch to English
घरौनी योजना
चर्चा में क्यों?
25 जून, 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के गाँवों में रहने वाले लगभग 2.5 करोड़ लोगों को अक्टूबर 2023 तक घरौनी प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाएंगे।
प्रमुख बिंदु
- मुख्यमंत्री ने यह घोषणा 11 लाख ग्रामीणों को घरौनी प्रमाण-पत्र वितरित करने के लिये आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान की।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से पहले ही 34 लाख लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
- उन्होंने यह भी बताया कि लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण में तेज़ी लाने के लिये राज्य के 1,10,300 राजस्व गाँवों में ड्रोन द्वारा भूमि का सर्वेक्षण इस वर्ष अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।
- घरौनी प्रमाण-पत्र ग्रामीणों को आसानी से ऋण प्राप्त करने में सक्षम बनाने के साथ ही उन्हें अपने व्यवसाय को स्थापित करने तथा इसका विस्तार करने में भी सुविधा प्रदान करता है।
- इसके अतिरिक्त घरौनी योजना पैतृक भूमि और संपत्तियों को उनके सही मालिकों को हस्तांतरित करने की सुविधा प्रदान करती है।
.jpg)

%20(1).gif)





.jpg)



.jpg)
.jpg)








-2026-web-hindi.png)
-2026-mob-hindi.png)







