इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

झारखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Nov 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
झारखंड Switch to English

राँची में एक्सपो उत्सव 2022 का आयोजन

चर्चा में क्यों?

24 नवंबर, 2022 को झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राँची के मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव 2022 का उद्घाटन किया। यह उत्सव 28 नवंबर तक चलेगा। इस एक्सपो उत्सव में देश-दुनिया के कई बड़े ब्रांड शामिल हो रहे हैं।

प्रमुख बिंदु 

  • इस एक्सपो उत्सव का आयोजन राँची जूनियर चैंबर की ओर से किया गया है। एक्सपो उत्सव का यह सिल्वर जुबिली वर्ष है। इस साल एक्सपो में 325 स्टॉल लगेंगे।
  • एक्सपो उत्सव में खाने के नए-नए आइटम होंगे। इस वर्ष ‘अपना घर’के नाम से रियल एस्टेट के लिये अलग हैंगर होगा। स्टार्टअप ज़ोन के जरिये नये आंत्रप्रेन्योर को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिये पिंक हैंगर बनाया गया है, जिसमें लेडीज आंत्रप्रेन्योर होंगी।
  • गौरतलब है कि इस साल एक्सपो उत्सव में बच्चों के लिये कई चीजों को लाया गया है। बच्चों के लिये एम्यूजमेंट पार्क बनाया गया है, जिसमें 15 से अधिक प्रकार के झूले लगाए गए हैं। एक्सपो में आने वाले लोगों के लिये एक क्यूआर कोड तैयार किया गया है, ताकि लोग इसे स्कैन करते ही सभी स्टॉल के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।  

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2