दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 25 Mar 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

मुख्यमंत्री ने प्रदान किये उत्तराखंड खेल रत्न, द्रोणाचार्य और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

चर्चा में क्यों?

24 मार्च, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित खेल पुरस्कार समारोह में राज्य की खेल प्रतिभाओं को वर्ष 2019-20, 2020-21 और वर्ष 2021-22 के लिये देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कारों से पुरस्कृत किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सहित छह खेल प्रतिभाओं को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
  • इसके अलावा वर्ष 2021 और 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों व 42 प्रशिक्षकों को दो करोड़ से अधिक के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • इस अवसर मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये सरकार ने सरकारी नौकरियों में खेल कोटे को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
  • राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राज्य सरकार पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुत्ति व चार प्रतिशत आरक्षण देने के लिये प्रतिबद्ध है। आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का आदेश होने से ओलंपिक में पदक विजेता खिलाड़ी सीधे डीएसपी व सहायक निदेशक बन सकेंगे।
  • अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर पुरस्कार की धनराशि 30 से 100 प्रतिशत तक बढ़ाई गई है।
  • राज्य में नई खेल नीति बनाई गई है, जिसमें पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है।
  • इन्हें मिला पुरस्कार -
    • देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार - वर्ष 2019-20 के लिये बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, वर्ष 2020-21 के लिये एथलीट चंदन सिंह।
    • देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार - वर्ष 2019-20 के लिये बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेंद्र कुमार सेन, वर्ष 2020-21 के लिये ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी, वर्ष 2021-22 के लिये तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान।
    • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चंद्र पांडे को एथलेटिक्स में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रदान किया गया।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2