इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 24 Sep 2021
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

आईएनवीसी इंटरनेशनल अवॉर्ड्स, 2020

चर्चा में क्यों?

23 सितंबर, 2021 को ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश की चार नामचीन हस्तियों को INVC इंटरनेशनल अवॉर्ड, 2020 से सम्मानित किया गया, जिनमें मध्य प्रदेश में पदस्थ भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पवन जैन भी शामिल हैं।

प्रमुख बिंदु

  • इस समारोह में आईपीएस पवन जैन को जन सेवा के क्षेत्र में किये गए सराहनीय कार्यों तथा खेल विकास एवं हिन्दी कविता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और पुलिस एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किये गए अतिविशिष्ट योगदान के लिये यह अवॉर्ड दिया गया है। 
  • इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में अमेरिका, यूरोप एवं एशियाई देशों से अनेकों हस्तियों ने ऑनलाइन शिरकत की।
  • पवन जैन को समाज सेवा के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्य के लिये 1997 में टी.पी. झुनझुनवाला समाजसेवा पुरस्कार, वर्ष 2003 में सराहनीय सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पदक तथा वर्ष 2013 में विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। 
  • भारतीय पुलिस सेवा वर्ष 1987 बैच के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पवन कुमार जैन सिविल सेवा 1986 में भौतिकशास्त्र जैसे विशुद्ध विज्ञान विषय को हिन्दी माध्यम में लिखकर चयनित होने वाले भारतीय पुलिस सेवा के पहले अधिकारी हैं।
  • 6 सितंबर, 2021 को पवन कुमार जैन ने मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन का पदभार ग्रहण किया।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2