हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 Mar 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने इतिहास में सर्वाधिक ताप विद्युत उत्पादन का बनाया रिकार्ड

चर्चा में क्यों?

20 मार्च, 2023 को मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के ताप विद्युत गृहों ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 19 मार्च तक 26326.7 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर पॉवर जनरेटिंग कंपनी के इतिहास में सर्वाधिक ताप विद्युत उत्पादन का नया रिकार्ड बनाया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • कंपनी के ताप गृहों द्वारा किसी एक वित्तीय वर्ष में किये गए विद्युत उत्पादन में यह अभी तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है। इसके पूर्व पावर जनरेटिंग कंपनी ताप विद्युत गृहों द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 में 86 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया था।
  • कंपनी ताप विद्युत इकाइयों की विशिष्ट तेल खपत माह फरवरी 23 तक 69 मिलीलीटर प्रति इकाई रही, जो अभी तक की न्यूनतम खपत है। ताप विद्युत इकाइयों का माह फरवरी तक हीट रेट 2486 किलो कैलारी प्रति इकाई रहा, जो अभी तक का न्यूनतम है।
  • कंपनी की 12 ताप विद्युत इकाई ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 100 दिन या इससे अधिक दिनों तक सतत् क्रिघ्याशील रहने का रिकार्ड बनाया है।  

 Switch to English
एसएमएस अलर्ट
Share Page
× Snow