इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 16 May 2023
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

मजदूर के बेटे का कैलिफोर्निया में 2023 हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम के लिये चयन

चर्चा में क्यों?

15 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मसौढ़ी के एक दिहाड़ी मजदूर के 20 वर्षीय बेटे गौतम कुमार को अमेरिका के कैलिफोर्निया में 2023 हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम के लिये दुनिया के 20 युवाओं में चुना गया है। 

प्रमुख बिंदु  

  • विदित है कि 20 वर्षीय गौतम कुमार फोर्ब्स 30 अंडर 30 सूची में रहे दुनिया के जाने-माने सामाजिक उद्यमी शरद विवेक सागर की संस्था डेक्सटेरिटी ग्लोबल से जुड़ा हुआ है।  
  • गौतम का परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में आता है और इस विश्वस्तरीय प्रतिष्ठित महीने भर चलने वाले नेतृत्व कार्यक्रम के लिये चुने गए वह एकमात्र भारतीय हैं।  
  • गौतम के पिता संजय मांझी बिहार के मसौढ़ी में दिहाड़ी मजदूर और टोला सेवक के रूप में काम करते हैं। उनकी माँ लगनी देवी गृहिणी हैं। गौतम अपने परिवार में हाई स्कूल पूरा करने और कॉलेज जाने वाले पहले सदस्य हैं। 
  • गौतम को राष्ट्रीय संगठन डेक्स्टेरिटी ग्लोबल द्वारा पहचाना गया और तब से उन्हें डेक्स्टेरिटी द्वारा निरंतर प्रशिक्षित किया गया है। गौतम ने डेक्सटेरिटी ग्लोबल के नेतृत्व विकास कार्यक्रम डेक्सस्कूल और करियर विकास कार्यक्रम डेक्सटेरिटी टू कॉलेज में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया।   
  • डेक्सटेरिटी ग्लोबल एक राष्ट्रीय संगठन है जो शैक्षणिक अवसरों और प्रशिक्षण के माध्यम से भारत एवं विश्व के लिये नेतृत्व की अगली पीढ़ी तैयार करने में कार्यरत है।  
  • दो वर्ष पूर्व गौतम राष्ट्रीय समाचारों में थे जब उनका डेक्सटेरिटी टू कॉलेज फेलो के रूप में पूर्ण छात्रवृत्ति पर अशोका विश्वविद्यालय में चयन हुआ था। वह वर्तमान में कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष के छात्र है। 
  • गौरतलब है कि कैलिफोर्निया के यूनिवर्सिटी ऑफ सैन डिएगो में स्थित, हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम विश्व शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिये दुनिया भर के कुछ प्रेरणादायी युवाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित करता है।  
  • इस प्रोग्राम के अंतर्गत गौतम को पूर्ण छात्रवृत्ति मिली है जिससे उनके आने-जाने का हवाई किराया, रहने एवं खाने की व्यवस्था, स्थानीय परिवहन, स्वास्थ्य बीमा, वीजा शुल्क, आदि सहित पूरी लागत हैनसेन द्वारा उठाया जाएगा।


बिहार Switch to English

बूंदी के हिंडोली में बनेगा मिनी सचिवालय

चर्चा में क्यों? 

13 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बूंदी ज़िले के हिंडोली गाँव में मिनी सचिवालय की विस्तृत परियोजना (डीपीआर) के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। 

प्रमुख बिंदु

  • इस डीपीआर के अनुसार, मिनी सचिवालय की स्थापना में 11 करोड़ रुपए की लागत से 5426 वर्ग मीटर में निर्माण कार्य होगा। यहाँ 10 सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित होंगे। इससे आमजन को राहत मिल सकेगी।  
  • राजस्थान में सुशासन के लिये राज्य सरकार पंचायत स्तर तक प्रशासनिक इकाईयों का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में बूंदी ज़िले के हिंडोली गाँव में मिनी सचिवालय की स्थापना की जाएगी।  
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बूंदी के हिंडोली में मिनी सचिवालय भवन के संबंध में बजट घोषणा की गई थी।

बिहार Switch to English

लालसोट में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय का शुभारंभ

चर्चा में क्यों?

15 मई, 2023 को राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने राज्य के दौसा ज़िले के लालसोट में स्थित पुराने तहसील कार्यालय में नवीन राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय का शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • कॉलेज शिक्षा आयुक्त डॉ. घनश्याम बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा के क्रम में लालसोट के नर्सिंग कॉलेज का 60 छात्र-छात्राओं की प्रवेश क्षमता के साथ संचालन शुरू कर दिया गया है। अस्थायी रूप से इसका संचालन पुराने तहसील भवन में किया जा रहा है।  
  • राजकीय नर्सिंग कॉलेज के भवन निर्माण व छात्र-छात्राओं के छात्रावास हेतु लगभग 22 करोड़ रुपए की लागत से थलोज में 8 बीघा भूमि पर भवन निर्माण कार्य प्रगतिरत है। 
  • नर्सिंग कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों के सफल संचालन के लिये 16 शैक्षणिक व 28 गैर शैक्षणिक संकाय के पदों का सृजन किया गया है। 
  • उल्लेखनीय है कि लालसोट में एडीएम, एडीशनल एसपी सहित बड़े प्रशासनिक कार्यालयों और पदों की स्वीकृति हुई है और एक ज़िले में होने वाली सभी सुविधाएँ लालसोट में विकसित हो रही हैं।  
  • इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और दिव्यांगजन स्कूटी वितरण योजना के 4 लाभार्थियों को स्कूटी भी वितरित की।  
  • गौरतलब है कि उक्त योजना के तहत लालसोट ब्लॉक के 35 दिव्यांगजनों को स्कूटी प्रदान की जाएगी।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow